15.7 C
London
Friday, April 17, 2026
Homeराज्यफडणवीस और ठाकरे ने चौंकाया! विधान भवन में हंसते हुए बातचीत करते...

फडणवीस और ठाकरे ने चौंकाया! विधान भवन में हंसते हुए बातचीत करते आए नजर

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे ने गुरुवार को विधान भवन में एक-दूसरे से बात की और एक साथ मीडियाकर्मियों का अभिवादन किया। विधान परिषद सदस्य (MLC) ठाकरे मराठी भाषा विभाग की बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे थे।

देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे के कड़वे संबंध
दरअसल, देवेंद्र फडणवीस और उद्धव ठाकरे के बीच संबंध तब से कड़वे हो गए जब अविभाजित शिवसेना ने 2019 के विधानसभा चुनावों के बाद मुख्यमंत्री कार्यकाल के बंटवारे को लेकर भारतीय जनता पार्टी के साथ अपना गठबंधन तोड़ दिया था। ठाकरे ने तब कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के समर्थन से राज्य में सरकार बनाई थी।

वहीं, पिछले साल जून में एकनाथ शिंदे के विद्रोह के बाद ठाकरे की महा विकास अघाड़ी सरकार को गिराने के बाद दोनों नेताओं के बीच कड़वाहट बढ़ गई। एकनाथ शिंदे तब भाजपा के समर्थन से मुख्यमंत्री बने थे। देवेंद्र फडणवीस ने तब कहा था कि उन्होंने एमवीए सरकार के पतन को सुनिश्चित करके ठाकरे से बदला लिया था।

हाल ही में देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि आदित्य ठाकरे और उद्धव ठाकरे मेरे दुश्मन नहीं हैं। हमारे बीच वैचारिक मतभेद हैं। उद्धव जी ने अब अलग विचार पकड़ रखा है। मेरी पार्टी का एक अलग विचार है। हम वैचारिक विरोधी हैं। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की एक संस्कृति है। उस संस्कृति के अनुसार हम वैचारिक रूप से विरोधी हैं। फडणवीस ने यह भी कहा कि हाल के दिनों में जरूर थोड़ी दुश्मनी देखने को मिली है लेकिन यह सही नहीं है। हमें इसे किसी न किसी मोड़ पर खत्म करना होगा।

फडणवीस को अब भी दोस्त मानते हैं आदित्य ठाकरे
देवेंद्र फडणवीस का यह बयान आदित्य ठाकरे के एक बयान के बाद आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि फडणवीस और हमारे बीच राजनीतिक विरोध हो सकता है लेकिन हम अब भी उन्हें अपना दोस्त ही मानते हैं। यह फडणवीस से पूछा जाना चाहिए कि वह हमें क्या मानते हैं? देवेंद्र फडणवीस ने एक इंटरव्यू में कहा था कि जब एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में विधायकों ने बगावत की थी तब उद्धव ठाकरे ने मुझसे संपर्क किया था लेकिन मैंने उन्हें जवाब दिया कि हम आगे बढ़ चुके हैं।

Latest articles

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट साइंस एंड टेक्नोलॉजी में कार्निवल ‘समन्वय 2026’ का भव्य शुभारंभ

भोपाल। कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट एंड टेक्नोलॉजी में वार्षिक उत्सव कार्निवल ‘समन्वय 26’ का भव्य उद्घाटन...

नर्मदापुरम-टिमरनी स्टेट हाईवे तरक्की का खोलेगा नया मार्ग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिवनी-मालवा में किया विशाल जनसभा को संबोधित भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन...

भोपाल किराना कारोबारी हत्याकांड : गोली नहीं, रॉड सीने के आर-पार होने से हार्ट पंचर हुआ, 50 लाख के लेनदेन पर भी जांच

भोपाल। भोपाल में किराना कारोबारी मोहम्मद हनीफ की गोली मारकर हत्या करने के मामले...

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

More like this

अशोक मित्तल के ठिकानों पर ED की रेड पर CM मान ने कसा तंज, कहा- पंजाब चुनावों की तैयारियां शुरू हो गई हैं…

चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और...

बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने सम्राट चौधरी, JDU से विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली डिप्टी CM पद की शपथ

पटना। सम्राट चौधरी बिहार 24वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। उन्होंने ईश्वर के नाम पर...

मान सरकार की सेहत योजना: आरजीएमसी पटियाला में दो दिवसीय स्वास्थ्य कैंप का आयोजन, 500 से अधिक ने बनवाए कार्ड

पटियाला। राजेंद्र जिमखाना एंड महिंद्रा क्लब (आरजीएमसी), पटियाला में 11 और 12 अप्रैल को...