18.7 C
London
Tuesday, April 28, 2026
Homeराजनीतिइंदिरा गांधी की गोद में शावक, कांग्रेस ने तस्वीर शेयर कर PM...

इंदिरा गांधी की गोद में शावक, कांग्रेस ने तस्वीर शेयर कर PM मोदी की टाइगर सफारी पर उठाए सवाल

Published on

नई दिल्ली,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर कर्नाटक के बांदीपुर और मुदुमलाई टाइगर रिजर्व का दौरा करने पहुंचे. इस दौरान बांदीपुर टाइगर रिजर्व में सफारी का आनंद लिया और कैमरे से कई तस्वीरें भी क्लिक कीं. इसके अलावा पीएम मोदी कुछ हाथियों को अपने हाथों से गन्ना खिलाते दिखे. पीएम मोदी के इस दौरे को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए और इसका क्रेडिट पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को दिया.

पीएम के दौरे को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ट्वीट कर उनपर हमला बोला. उन्होंने लिखा, ‘PM बांदीपुर में 50 साल पहले लॉन्च हुए प्रोजेक्ट टाइगर का पूरा क्रेडिट लेंगे. वह खूब तमाशा करेंगे जबकि पर्यावरण, जंगल, वन्य जीव एवं वन क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासियों की रक्षा के लिए बनाए गए सभी कानून ध्वस्त किए जा रहे हैं. वह भले ही सुर्खियां बटोर लें लेकिन हकीकत बिल्कुल उलट है.’

कांग्रेस ने शेयर की इंदिरा गांधी की तस्वीर
इसके अलावा कर्नाटक कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर भी पीएम मोदी पर हमला बोला गया. ट्वीट में लिखा गया, ‘कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया है. यह कांग्रेस सरकार थी जिसने 1973 में बांदीपुर बाघ संरक्षण परियोजना लागू की थी, जहां आज आप सफारी का आनंद ले रहे हैं. ये उसी का परिणाम है कि आज बाघों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है.’ इसके अलावा कांग्रेस ने तंज कसते हुए लिखा, पीएम मोदी से खास अपील है कि बांदीपुर को अडानी को मत बेचिए.

तीन दिवसीय मेगा इवेंट की शुरुआत
आपको बता दें कि अपने इस दौरे में पीएम हालिया बाघ जनगणना रिपोर्ट, बाघ संरक्षण के लिए सरकार के विजन को भी जारी करेंगे और इस घटना के उपलक्ष्य में एक सिक्का भी जारी करेंगे. इस मौके पर पीएम मैसूरु और चामराजनगर जिलों में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय मेगा इवेंट की शुरुआत भी करने वाले हैं.

इसलिए और भी खास हो जाता है ये दौरा
गौरतलब है कि आज पीएम मोदी ने मुदमलाई टाइगर रिजर्व में थेप्पाकडू हाथी कैंप का दौरा भी किया. यह वही हाथी कैंप है, जिसमें ऑस्कर विनिंग फिल्म ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ वाला रघु भी रहता है. ‘द एलिफेंट व्हिसपरर्स’ भारत की पहली डॉक्यूमेंट्री है, जिसे ऑस्कर से सम्मानित किया गया है. इस फिल्म ने विदेशी मंच पर ऐसी ख्याति हासिल की है, जो अभी तक किसी को नसीब नहीं हुई थी. फिल्म एक कपल की कहानी को दर्शाती है, जो एक हाथी के बच्चे को अपने बच्चे की तरह पालता है.

Latest articles

परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की बड़ी छलांग: कलपक्कम रिएक्टर हुआ ‘क्रिटिकल’, भेल ने निभाई अहम भूमिका

भोपाल। भारत के सिविल न्यूक्लियर प्रोग्राम में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए कलपक्कम...

आरसीएफ मुंबई चुनाव में भारतीय मजदूर संघ की ऐतिहासिक जीत, शिवसेना और इंटक को पछाड़ा

भोपाल। राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स मुंबई में आयोजित मान्यता प्राप्त यूनियन के चुनाव में...

अवधपुरी में रहवासियों ने दिया धरना, हनुमान चालीसा का पाठ कर जताया विरोध

भोपाल। राजधानी के अवधपुरी क्षेत्र में शराबबंदी की मांग को लेकर स्थानीय रहवासियों का...

बीएमएस की साप्ताहिक बैठक संपन्न: बोनस पर बना प्रस्ताव, प्रशिक्षित युवा कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

भोपाल। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध हेवु की साप्ताहिक बैठक सोमवार, 27 अप्रैल 2026...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...