10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यआदिवासी के घर खाना खाते संबित पात्रा की फोटो हो रही वायरल,...

आदिवासी के घर खाना खाते संबित पात्रा की फोटो हो रही वायरल, लोगों ने किया ट्रोल

Published on

नई दिल्ली

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा की एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। फोटो में संबित पात्रा किसी गांव में खाना खाते दिखाई दे रहे हैं। संबित पात्रा के साथ कई बच्चियां भी बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। हालांकि बच्चियां खाना नहीं खा रही हैं लेकिन संबित पात्रा के बगल में बैठी हुई हैं। इसी तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

संबित पात्रा ने शेयर की है तस्वीर
संबित पात्रा पुरी के दौरे पर हैं, जहां वह कार्यकर्ताओं और गाँव में जाकर लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। इसी दौरान वह एक आदिवासी परिवार के घर पहुंचे थे। आदिवासी समुदाय के लोगों के यहां खाना खाने की तस्वीर शेयर कर संबित पात्रा ने ट्वीट कर लिखा है, “हम ओड़िशा वासियों के लिये पखाल किसी प्रसाद से कम नहीं है। पुरी के बंधामुण्डा ग्राम पंचायत में आदिवासी समाज से आने वाले एक घर में परिवारजनों से भेंट कर पखाल के स्वाद का आनंद लिया। परिवारजनों द्वारा प्राप्त स्नेह और पखाल का स्वाद दोनों अद्भुत है।”

सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं
कांग्रेस नेता बीवी श्रीनिवास ने संबित पात्रा की तस्वीर शेयर कर लिखा है कि कन्याभोज? @TribalArmy यूजर ने लिखा कि बगल में बैठी आदिवासी बच्ची के आंखों में भी देख लो संबित पात्रा जी। राजीव निगम ने लिखा कि बच्चियां खाने की तरफ जैसे निहार रही है उसे देख कर लग रहा है, उन्हीं का खाना छीन के खा रहे हैं आदरणीय संबित जी! कांग्रेस नेत्री रागिनी नायक ने लिखा है कि महानुभाव अपनी पेट-पूजा में इतने मग्न हैं, साथ ही में बैठी वंचित, निरीह बच्चियों की ललचाई नज़र नहीं दिख रही हैं। सब फोटो की माया है ,मोदी जी ने सिखाया है।

सुनील गुप्ता नाम के यूजर ने लिखा कि ये पता नहीं कौन सा रिवाज बना लिया नेताओं ने, जो गरीब के घर खाना खाने पहुंच जाते हैं।‌ उनके घर खाना खाने अगर जाना ही है तो बच्चों के लिए उपहार और इतना राशन जरूर लेकर जाएं कि एक महीने तक उन्हें किसी राशन की जरूरत ना पड़े। अब्दुल नाम के यूजर ने लिखा कि भारतीय सभ्यता में आज भी ये चलन गांव में देखने को मिलता है कि पहले बच्चों और बुजुर्गों को पेट भर खिला कर तब खाया जाता है।

बता दें कि साल 2019 के लोकसभा चुनाव में पुरी लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह बीजू जनता दल के प्रत्याशी से 10,000 वोटों से हार गए थे। 2024 में एक बार फिर विधानसभा चुनाव होने वाला है, कहा जा रहा है कि संबित पात्रा अभी से तैयारी में जुट गये हैं और लगातार लोगों से मुलाकात कर रहे हैं और संपर्क स्थापित करने की कोशिश कर रहे हैं।

 

Latest articles

छोला मंदिर: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का घर पर हमला, तोड़फोड़ और मारपीट में तीन घायल

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस धाम कॉलोनी में बुधवार रात...

ऑन आर्मी ड्यूटी’ लिखे वाहन से गैस चोरी का खुलासा, तौल में कम निकली गैस; वाहन व सिलेंडर जब्त

भोपाल। राजधानी में घरेलू रसोई गैस चोरी और अवैध रिफिलिंग का एक सनसनीखेज मामला...

जलगंगा संवर्धन अभियान: मंत्री सारंग और महापौर ने किया श्रमदान, बावड़ी से निकाला कचरा

भोपाल। प्रदेश में जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए चलाए जा रहे...

नगर निगम: एमआईसी की बैठक में 19 मुद्दों पर मंथन, स्वच्छता के लिए जमीन पर उतरीं कमिश्नर

भोपाल। राजधानी के नगर निगम मुख्यालय में बुधवार को महापौर मालती राय और कमिश्नर...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...