10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्य'संबित पात्रा ने भगवान जगन्नाथ को बताया मोदी का भक्त'! ,...

‘संबित पात्रा ने भगवान जगन्नाथ को बताया मोदी का भक्त’! , ओडिशा CM ने BJP संग पुरी उम्मीदवार को जमकर सुनाया

Published on

भुवनेश्वर

लोकसभा चुनाव के बीच ओडिशा में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। पुरी से बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार संबित पात्रा ने सोमवार को ओडिशा के पूज्यनीय देवता भगवान जगन्नाथ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कट्टर भक्त कहकर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया। इस पर ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने संबित पात्रा की टिप्पणी की निंदा की और इसे भगवान जगन्नाथ का अपमान माना। पटनायक ने एक्स पर पोस्ट करके कहा कि महाप्रभु को दूसरे इंसान का भक्त कहना भगवान का अपमान है। इससे भावनाओं को ठेस पहुंची है और दुनिया भर में करोड़ों जगन्नाथ भक्तों और उड़िया लोगों की आस्था को ठेस पहुंची है।

नवीन पटनायक ने क्या कहा?
नवीन पटनायक ने कहा कि मैं बीजेपी के पुरी लोकसभा उम्मीदवार की ओर से दिए गए बयान की कड़ी निंदा करता हूं और मैं बीजेपी से भगवान को किसी भी राजनीतिक प्रवचन से ऊपर रखने की अपील करता हूं। ऐसा करके आपने ओडिया अस्मिता को गहरी चोट पहुंचाई है और इसे ओडिशा के लोग लंबे समय तक याद रखेंगे और इसकी निंदा करेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पटनायक के साथ पात्रा की टिप्पणी की निंदा करने में शामिल हो गए। इसके बारे में उन्होंने दावा किया कि यह बीजेपी का बयान है।

केजरीवाल ने बताया अहंकार की पराकाष्ठा
केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने सोचना शुरू कर दिया है कि वे भगवान से ऊपर हैं। यह अहंकार की पराकाष्ठा है। मोदी जी को भगवान भक्त कहना भगवान का अपमान है। हालांकि पात्रा ने इसे जुबान का फिसलना करार दिया और पटनायक से अस्तित्वहीन मुद्दे को मुद्दा नहीं बनाने का आग्रह किया।

संबित पात्रा ने जवाब में क्या कहा?
संबित पात्रा ने लिखा कि नवीन जी नमस्कार! आज पुरी में नरेंद्र मोदीजी के रोड शो की भारी सफलता के बाद मैंने कई मीडिया चैनलों को कई बाइट्स दीं। हर जगह मैंने उल्लेख किया कि मोदी जी श्री जगन्नाथ महाप्रभु के एक उत्साही भक्त हैं..। एक बाइट्स के दौरान गलती से मैंने ठीक इसके विपरीत उच्चारण कर दिया। मैं जानता हूं कि आप भी इसे जानते और समझते हैं.. सर किसी अस्तित्वहीन मुद्दे को मुद्दा न बनाएं..। हम सभी की कभी-कभी जुबान फिसल जाती है..धन्यवाद और प्रणाम!

आप पीएम मोदी ने किया रोड शो
इससे पहले आज प्रधान मंत्री मोदी ने पुरी में ग्रैंड रोड पर मारीचकोटे चौराहे से मेडिकल चौराहे तक एक रोड शो का नेतृत्व किया। प्रधानमंत्री के साथ राज्य बीजेपी अध्यक्ष मनमोहन सामल, संबित पात्रा और पुरी विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार जयंत सारंगी भी थे। बीजू जनता दल (बीजेडी) के सांसद पिनाकी मिश्रा के खिलाफ 2019 में करीबी मुकाबले में 11,714 वोटों से हारने के बाद बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा पुरी से फिर से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

Latest articles

दादाजी धाम मंदिर में प्रदोष व्रत पर गूँजा ‘ॐ नमः शिवाय’, श्रद्धाभाव से हुआ भगवान शिव का रुद्राभिषेक

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में गुरुवार को ज्येष्ठ माह...

छोला मंदिर: बच्चों के विवाद में पड़ोसियों का घर पर हमला, तोड़फोड़ और मारपीट में तीन घायल

भोपाल। राजधानी के छोला मंदिर थाना क्षेत्र स्थित पारस धाम कॉलोनी में बुधवार रात...

ऑन आर्मी ड्यूटी’ लिखे वाहन से गैस चोरी का खुलासा, तौल में कम निकली गैस; वाहन व सिलेंडर जब्त

भोपाल। राजधानी में घरेलू रसोई गैस चोरी और अवैध रिफिलिंग का एक सनसनीखेज मामला...

जलगंगा संवर्धन अभियान: मंत्री सारंग और महापौर ने किया श्रमदान, बावड़ी से निकाला कचरा

भोपाल। प्रदेश में जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए चलाए जा रहे...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...