10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्यअब बीजेपी के 'सम्राट' ने कह दिया 'अतीक अहमद जी', इसी पर...

अब बीजेपी के ‘सम्राट’ ने कह दिया ‘अतीक अहमद जी’, इसी पर तो गिरिराज ने तेजस्वी को घेरा था

Published on

पटना

कुछ दिन पहले ही बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रयागराज में बाहुबली अतीक अहमद और अशरफ अहमद की हत्या के बारे में बयान दिया था। इस दौरान तेजस्वी यादव ने अतीक अहमद को अतीक जी कह कर संबोधित किया था। इसके बाद बीजेपी से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा तक ने तेजस्वी यादव पर हमला बोल दिया था। तेजस्वी ने अपने बयान में कहा था कि ‘अपराध और अपराधी से हमलोगों को कोई सहानुभूति नहीं है। देश में कानून है, अपराध का खात्मा होना चाहिए, उसके लिए कानून और संविधान है और कोर्ट है। इसके जरिए होता है। हमने इस देश में देखा है कि प्रधानमंत्री के हत्यारों का ट्रायल हुआ और सजा मिली। यूपी में जो हुआ, अगर आप देखें तो ये अतीक जी का जनाजा नहीं बल्कि कानून का जनाजा निकला है।’ लेकिन जिस बयान पर बीजेपी ने इतनी हायतौबा मचाई, वैसा ही बयान उनके बिहार के टॉप लीडर दे गए।

सम्राट चौधरी ने भी कहा ‘अतीक जी’
बिहार में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी भी कुछ ऐसा ही बयान दे गए। उन्होंने अपने एक बयान में माफिया और मारे गए बाहुबली अतीक अहमद को ‘अतीक जी’ कह कर संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ‘देखिए अतीक अहमद जी की हत्या अपराधियों ने किया।’ आप उनका ये बयान नीचे हूबहू सुन सकते हैं।

जेडीयू ने सम्राट चौधरी को लपेट लिया
मौका भी था और ‘अतीक जी’ पर सियासत भी, लेकिन उम्मीद के उलट इसके बाद पहला हमला आरजेडी से नहीं बल्कि जेडीयू से हुआ। जेडीयू के प्रवक्ता अभिषेक झा ने इसी बयान को ट्वीट किया और लिखा कि ‘अतीक अहमद जैसे दुर्दांत अपराधी को जी कह कर संबोधित करने वाले कौन लोग हैं, जरा देख लें। दूसरों पर दोषारोपण बहुत आसान है अब जरा खुद की सफाई दे दीजिए सम्राट चौधरी जी।’

अब क्या करेगी बिहार बीजेपी?
ये तो तय है कि इस बयान को देकर बीजेपी ने बैठे-बिठाए महागठबंधन को एक मुद्दा दे दिया है। खासतौर पर सम्राट चौधरी के लिए JDU और RJD के सियासी हमले से अपना बचाव करना काफी मुश्किल होगा। क्योंकि जिस ‘जी’ नाम वाला सियासी हथियार लेकर बीजेपी RJD पर हमलावर हुई थी, अब वही तलवार उल्टे बीजेपी की तरफ घूम गई है।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...