11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्य'अतीक-अशरफ को 'ऊपर' पहुंचाना भाजपा की उपलब्धि...' बोलकर BJP विधायक ने मांगे...

‘अतीक-अशरफ को ‘ऊपर’ पहुंचाना भाजपा की उपलब्धि…’ बोलकर BJP विधायक ने मांगे वोट

Published on

सहारनपुर,

पुलिस कस्टडी में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अभी तक चुप्पी साधे हुए थे, लेकिन अब नगर निकाय के चुनाव प्रचार में अपनी उपलब्धि बताने लगी है. सहारनपुर से भाजपा विधायक राजीव गुम्बर ने अतीक व अशरफ़ के मर्डर को भाजपा की उपलब्धी बताया.

एक कार्यक्रम में बोलते हुए बीजेपी विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि माफिया पर बुलडोजर चलवाया कि नहीं चलवाया… अतीक को ऊपर पहुंचाया कि नहीं पहुंचाया… अशरफ़ को ऊपर पहुंचाया कि नहीं पहुंचाया… तो सहारनपुर से भी गुंडों को बाहर पहुंचाना है तो डॉक्टर अजय सिंह को जिताना है.

सहारनपुर में बुधवार यानी कल दोपहर को भाजपा के चुनावी कार्यालय के उद्घाटन के मौक़े पर भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक राजीव गुंबर ने प्रदेश के विकास कार्यों और उपलब्धियों के साथ माफियाओं को ऊपर पहुंचाने के लिए भी सीधे तौर पर प्रदेश की योगी सरकार की उपलब्धि बता दिया.

इससे लगता है कि अतीक व अशरफ़ हत्याकांड को भाजपा अपनी उपलब्धि बताकर इसे एक चुनावी हथियार के रूप में प्रयोग करना चाह रही है. सहारनपुर के नगर विधायक राजीव गुम्बर का अतीक और अशरफ़ हत्याकांड पर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

वहीं यूपी सरकार के मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा, ‘जो लोग अतीक-अशरफ की हत्या की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, मैं आग्रह करता हूं कि जांच की मांग करने वालों की पहले सीबीआई जांच करा ली जाए… किन लोगों के दल के द्वारा किन लोगों के परिवार के द्वारा उन माफ़ियाओ को पुष्पित पल्लवित किया गया था.’

मंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा, ‘हम किसी प्रकार की जांच से नहीं डरते हैं. माननीय मुख्यमंत्री जी ने तुरंत घटना का संज्ञान लेते हुए न्यायिक आयोग का गठन कर दिया. उसकी विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद व्यापक रूप से उस पर चर्चा की जाएगी, उसके आधार पर कार्यवाही की जाएगी.’

 

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...