11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यममता को बंगाल में पानी पिलाने वाले तेजस्वी सूर्या अपने घर में...

ममता को बंगाल में पानी पिलाने वाले तेजस्वी सूर्या अपने घर में क्यों हुए क्लीन बोल्ड

Published on

बेंगलुरु

बीजेपी के युवा नेता के तौर पर बड़ी पहचान रखने वाले युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या अपने घर क्लीन बोल्ड हो गए हैं। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। जिसमें तेजस्वी सूर्या का नाम गायब है। गृह राज्य में चुनाव होने के चलते इस लिस्ट से नाम गायब होना तेजस्वी सूर्या के लिए एक बड़ा मैसेज है। हालांकि माना जा रहा है कि फ्लाइट में अचानक इमरजेंसी गेट खोल देने की घटना के चलते तो कहीं पार्टी ने सूर्या के साथ ऐसा किया है। इससे पहले तेजस्वी सूर्या ने बंगाल चुनाव में अपने टैलेंट से ममता बनर्जी तक की चिंता बढ़ा दी थी। वहीं कर्नाटक चुनाव में सूर्या के साथ ऐसा किया जाना अपने आप में बड़ा सवाल खड़े करता है।

क्या था तेजस्वी सूर्या का फ्लाइट विवाद
तेजस्वी सूर्या इंडिगो की फ्लाइट में यात्रा कर रहे थे। सूर्या चेन्नै जा रहे थे कि इसी बीच गलती से इमरजेंसी गेट खोल देने के चलते विमान में सवार सभी यात्रियों को खतरे का सामना करना पड़ा था। इस घटना को लेकर सूर्या को काफी विवादों का सामना करना पड़ा था। हालांकि इस मामले में सूर्या ने माफी भी मांगी थी।

स्टार प्रचारकों की लिस्ट में इनके नाम शामिल
कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर जारी बीजेपी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में जहां तेजस्वी सूर्या का नाम गायब है। तो वहीं 40 लोगों फायरब्रांड नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में जगह दी गई है। इस लिस्ट में पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही कर्नाटक समेत केंद्र के कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं।

सूर्या की चुटकी ले रही कांग्रेस
साल 2019 में महज 28 साल की उम्र में लोकसभा सांसद के लिए चुने जाने वाले तेजस्वी सूर्या को लेकर कांग्रेस चुटकी ले रही है। कांग्रेस ने चुटकी लेते हुए सूर्या को ‘नफरती चिंटू’ करार दिया है। कांग्रेस की ओर से कहा गया कि जब अपने ही घर में यह हाल है तो समझ लेना चाहिए कि पार्टी में उनकी क्या अहमियत बची है। दरअसल तेजस्वी सूर्या को स्टार प्रचारक की लिस्ट में जगह न मिलने पर प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने एक ट्वीट किया। जिसमें सुप्रिया ने लिखा कि,’ कांग्रेस को ज्ञान बांटने वालों को एक नजर बीजेपी की कर्नाटक स्टार प्रचारकों की लिस्ट पर भी डाल लेनी चाहिए।’

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...