12.4 C
London
Thursday, April 2, 2026
HomeUncategorizedप्रियंका चोपड़ा-निक जोनस रोम की बालकनी में हुए रोमांटिक, कपड़े देख लड़कियों...

प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस रोम की बालकनी में हुए रोमांटिक, कपड़े देख लड़कियों का जलेगा दिल

Published on

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस हमेशा ही कपल गोल्स देते दिखते हैं। इसके साथ ही ये जोड़ा फैशन गोल्स देने में भी पीछे नहीं रहता है। हालांकि, इस बार तो इन्होंने दोनों ही चीजों को एक बार में तस्वीरों के जरिए ऐसे शेयर किया कि देखने वाले तारीफ किए बिना रह नहीं सके। वहीं फोटोज में जिस तरह के कपड़े पहन प्रियंका अदाएं दिखा रही थीं, उसे देख लड़कियों का दिल जलना और स्टाइल इंस्परेशन लेना पक्का है।

उफ ये अदाएं और रोमांस
Citadel की इटैलियन स्क्रीनिंग के लिए रोम पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा बेहद गॉरजस लुक में तैयार हुई थीं। वो इवेंट में पहुंचतीं, उससे पहले अदाकारा ने पति निक जोनस के साथ रोमांटिक फोटोशूट करवाया। इसमें दोनों की अदाएं और रोमांस अपने आप में किसी ब्लॉकबस्टर रोमांटिक मूवी के सीन जैसे थे।

फिगर हगिंग गाउन में दिखाया फुल ऑन ग्लैमर
पीसी ने इस बार अपने लिए ग्रीन कलर का मैक्सी लेंथ गाउन चुना था। ये तो हमें शब्दों में बयां करने की भी जरूरत नहीं कि वो इसमें कितनी कमाल की लग रही थीं। अदाकारा के लिए इस ड्रेस को लग्जरी लेबल Valentino से लिया गया था। इसमें फ्रंट पर दी गई प्लंजिंग नेकलाइन टीजिंग इफेक्ट क्रिएट कर रही थी, तो वहीं रोब और उसकी फेदर डीटेल ड्रामा ऐड करती दिखी।

पहनी हीरे और पन्ने से सजी जूलरी
प्रियंका चोपड़ा के इस लुक में ब्लिंग एलिमेंट को जोड़ने का काम हीरे और पन्ने से जड़ा नेकलेस एंड ईयररिंग्स कर रहे थे। अदाकारा के लुक को हाई पोनीटेल, काजल और आईलाइनर से हाइलाइट की गईं आंखें, डार्क लिपस्टिक और फ्लॉलेस ओवरऑल मेकअप परफेक्ट फिनिश दे रहे थे। ये लुक ऐसा था, जिसे हर लड़की पाना चाहेगी, लेकिन ये भी सच है कि हर कोई पीसी जैसा इसे कैरी नहीं कर सकता, ऐसे में रश्क होना तो बनता है।

पत्नी को सपोर्ट करने आए निक लगे सुपर हैंडसम
अपनी पत्नी को सपोर्ट करने आए निक जोनस भी एकदम हैंडसम और सुपर डैशिंग लुक में तैयार हुए थे। टक्स लवर इस अमेरिकन पॉप सिंगर ने ब्लू कलर का सूट सेट चुना था। उन्होंने इसके साथ लाइट पर्पल कलर की क्लासिक कॉलर्ड शर्ट पेयर की थी। ये कॉम्बिनेशन कमाल का लग रहा था और निक को बेहद अट्रैक्टिव दिखा रहा था। ये ऐसा कॉम्बिनेशन था, जो कम ही देखने को मिलता है, लेकिन फैशन लवर निक, इसे भी परफेक्टली ऐस कर गए।

 

Latest articles

पंजाब में गेहूं खरीद के पहले ही दिन मंडियों में पसरा सन्नाटा, 45 हजार आढ़ती हड़ताल पर

चंडीगढ़। पंजाब में आज से गेहूं की सरकारी खरीद का आगाज हो गया है,...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दी बड़ी सौगात, यूनिफॉर्म के लिए दी राशि

जयपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बड़ी सौगात...

विद्यालय विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों के विकास के केंद्र : मुख्यमंत्री शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा देने का माध्यम नहीं, बल्कि...

रायगढ़ दौरे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, जगन्नाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायगढ़। विष्णुदेव साय एक दिवसीय दौरे पर रायगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने राजपारा स्थित जगन्नाथ...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...