9.8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यधर्म कोई इंसान तो नहीं, जिसका किसी की बात से दिल टूट...

धर्म कोई इंसान तो नहीं, जिसका किसी की बात से दिल टूट जाए, राज ठाकरे को Hate Speech में राहत दे जस्टिस ने दी अनूठी दलील

Published on

नई दिल्ली

महाराष्ट्र नव निर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे को हेट स्पीच के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। जस्टिस जसमीत सिंह ने देश के कई शहरों की अदालतों से राज ठाकरे की पेशी के लिए जारी समनों को रद्द करते हुए अनूठी दलील दी। जस्टिस का कहना था कि धर्म कोई इंसान है क्या। वो इंसान सरीखा कमजोर तो नहीं जो किसी की बात से उसका दिल टूट जाए। उनका कहना था कि न ही किसी के कहने से भावनाएं भड़कती हैं। खास बात है कि हेट स्पीच के मामले में ही सुप्रीम कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी करते हुए हाथ पर हाथ धरे बैठीं सरकारों को नपुंसक तक कह डाला था।

जस्टिस जसमीत ने राज ठाकरे के खिलाफ समन जारी करने वाले मजिस्ट्रेटों को फटकार लगाते हुए कहा कि बगैर जांच किए समन कैसे जारी कर दिए गए। ये तो कानून के हिसाब से ठीक नहीं है। देश के अलग-अलग हिस्सों में दायर सात शिकायतों में राज ठाकरे पर देश द्रोह का आरोप लगा था। पटना, बेगुसराय, रांची और बोकारो की अदालतों के समन पर रोक लगाते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि केस चलाने के लिए अनुमति नहीं ली गई है। लिहाजा आईपीसी की धारा 124A, 153A, 153B और 295A के तहत जारी समन सही नहीं कहे जा सकते हैं।

राज ठाकरे ने तकरीबन 15 साल पहले 2008 में छठ पूजा को लेकर एक समुदाय विशेष के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उसके बाद उनके खिलाफ देश के कई शहरों में शिकायतें दर्ज हुईं। राज ठाकरे ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया।2010 में सुप्रीम कोर्ट ने सभी मामलों को एक जगह पर इकट्ठा करने का आदेश देते हुए कहा कि एक अदालत सभी मामलों की सुनवाई करे। सारे मामले दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में ट्रांसफर कर दिए गए। लेकिन बिहार में दायर सात शिकायतों को लेकर समन जारी हुए तो राज ठाकरे ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख किया।

हेट स्पीच के मामले में हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने तल्ख टिप्पणी की थी। जस्टिस केएम जोसेफ और जस्टिस बीवी नागरत्ना की बेंच ने कहा था कि हेट स्पीच के मामलों पर सरकारों को तुरंत एक्शन लेना चाहिए। लेकिन सरकारें नपुंसक हो गई हैं। तभी हेट स्पीच पर लगाम नहीं लग पा रही है।

Latest articles

रिटायर्ड महिला जज की प्रेग्नेंट बहू ने की खुदकुशी, मायके पक्ष ने लगाया प्रताड़ना का आरोप

भोपाल। राजधानी के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है,...

निर्माण कार्यों में देरी पर भड़कीं राज्यमंत्री कृष्णा गौर: 31 मई तक किचन निर्माण पूर्ण करने का अल्टीमेटम

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्द्धघुमंतू कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र...

कस्तूरबा अस्पताल में ‘वाटिका जलपान गृह’ के नवीनीकृत काउंटर का लोकार्पण

भोपाल। बीएचईएल लेडीज क्लब द्वारा सामाजिक सरोकारों की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम...

भेल विक्रम स्कूल का 12वीं का परीक्षा परिणाम रहा शानदार, चिराग ने केमिस्ट्री में रचे 100 अंक

भोपाल। पिपलानी स्थित भेल विक्रम हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड...

More like this

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से धनंजय तिवारी को मिली 14 हजार से अधिक रुपये की राहत

रायपुर। विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026...

उद्यमशीलता से प्रवासी राजस्थानियों ने देश-विदेश में बनाई अलग पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों ने अपनी उद्यमशीलता, मेहनत और दूरदर्शिता...

विज्ञान, तकनीक और नवाचार ही विकास का वास्तविक माध्यम : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भजनलाल शर्मा...