18.8 C
London
Wednesday, June 17, 2026
Homeराज्यझगड़े के बाद नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने की कोशिश, नहीं मानी तो...

झगड़े के बाद नाराज गर्लफ्रेंड को मनाने की कोशिश, नहीं मानी तो दोस्त के साथ मिलकर कर दी हत्या

Published on

नागौर,

राजस्थान के नागौर में रिश्ता तोड़ने पर एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया. घटना ऊंचाएड़ा गांव की है, जहां रविवार दोपहर को युवक ने दोस्त के साथ मिलकर लड़की की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि किसी कारण से दोनों के बीच मनमुटाव हो गया था.परिजनों की रिपोर्ट पर बड़ी खाटू थाना पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया. ऊंचाईडा गांव के रहने वाले देवेंद्र सिंह ने बड़ी खाटू थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि 7 मई को उसके छोटे भाई विकास सिंह ने फोन करके सूचना दी कि उसकी बहन मनीषा कंवर लहूलुहान पड़ी हुई है.

सीसीटीवी फुटेज में पाए गए दो लोग संदिग्ध
शिकायत में अज्ञात लोगों पर हमले का आरोप लगाया गया था. इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी. थानाधिकारी हरीश सांखला ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी के नेतृत्व में अलग-अलग टीम गठित कर घटनास्थल से जाने वाले रास्तों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया, जिसमें दो लोगों को संदिग्ध पाया गया.

काफी दिनों ने मनाने की कोशिश कर रहा था प्रेमी
इसके बाद प्रकाश लोहार नामक व्यक्ति से जब पूछताछ की गई, तो उसने स्वीकार किया कि मनीषा उसकी दोस्त थी. किसी कारण से उनकी दोस्ती टूट गई थी और वह काफी दिनों से उसे मनाने की कोशिश कर रहा था. आरोपी ने बताया कि जब वो नहीं मानी, तो उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसकी हत्या का प्लान बना लिया. जब युवती घर पर अकेली थी, तो उसने लोहे के रॉड से मारकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.

 

Latest articles

उद्धव की पार्टी टूटी, 9 में से 6 सांसद बागी; 4 साल पहले शिंदे 39 विधायकों के साथ अलग हुए थे

नई दिल्ली/मुंबई1 महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना (UBT) के 9 में से 6...

​बीएचईएल में बीएमडी जांच शिविर का आयोजन, 400 लोगों ने उठाया लाभ

​हरिद्वार l बढ़ती हुई अस्थि रोग (हड्डियों से संबंधित) समस्याओं को देखते हुए बीएचईएल...

बीएचईएल भोपाल में 10-दिवसीय योग उत्सव शुरू, “स्वस्थ बुढ़ापे के लिए योग” थीम पर होंगे 13 कार्यक्रम

​भोपाल। शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक सेहत को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भेल (BHEL),...

More like this

शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि शिक्षा केवल ज्ञान अर्जित करने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में शहरी सेवा शिविर का किया निरीक्षण, लाभार्थियों को वितरित किए पट्टे और सहायता सामग्री

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर क्षेत्र में आयोजित 'शहरी सेवा शिविर' का औचक...

अकाल तख्त के फैसले पर बोले भगवंत मान- मुझे बदनाम करने के लिए फैलाया जा रहा झूठा प्रचार

पंजाब। पंजाब की राजनीति और धार्मिक गलियारों में उस समय भूचाल आ गया, जब...