21.4 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यभतीजी की शादी में नाचते-नाचते गई चाचा की जान, सामने आया मौत...

भतीजी की शादी में नाचते-नाचते गई चाचा की जान, सामने आया मौत का Video

Published on

भिलाई,

छत्तीसगढ़ के भिलाई से दर्दनाक घटना सामने आई है. जहां शादी समारोह में नाचते-नाचते एक शख्स की जान चली गई. बताया जा रहा है कि मृतक अपनी भतीजी की शादी में डांस कर रहा था. इस दौरान उसे दिल का दौरा पड़ा और स्टेज पर ही उसकी मौत हो गई. घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मृतक दिलीप दल्ली राजहरा में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में ऑसिस्टेंट इंजीनियर था.

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि 52 साल के दिलीप स्टेज पर पंजाबी गाने पर जमकर डांस कर रहा है. उनके साथ दूल्हा-दुल्हन भी नाच रहे हैं. जिस जोश के साथ दिलीप डांस कर रहा था उससे किसी को भी इस बात का अहसास नहीं था कि एक झटके में इतनी बड़ी अनहोनी हो जाएगी.

डांस करते-करते शख्स की गई जान
परिजनों का कहना है कि दिलीप 4 मई को अपनी भतीजी की शादी में गांव आया था. खुशी के माहौल में वह जमकर स्टेज पर डांस कर रहा था. अचानक उसे कुछ दर्द उठा और वह स्टेज पर बैठा लेकिन थोड़ी ही देर बाद गिर गया. आसपास मौजूद सभी रिश्तेदारों ने उसे उठाया और अस्पताल लेकर गए जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

नाचते हुए अचानक आया हार्ट अटैक
पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है. परिवार में दिलीप की दो बेटियां और पत्नी है. इस घटना के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. डॉक्टरों के मुताबकि महिला को दिल का दौरा पड़ा था जिससे उसकी मौत हुई.

 

Latest articles

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...