7.9 C
London
Saturday, May 16, 2026
Homeराज्य2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बीजेडी... नवीन पटनायक ने दिया नीतीश-ममता...

2024 का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेगी बीजेडी… नवीन पटनायक ने दिया नीतीश-ममता को झटका

Published on

भुवनेश्वर

विपक्षी एकता को झटका देते हुए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ऐलान किया कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी बीजेडी अपने बूते मैदान में उतरेगी जैसा कि उसने ‘हमेशा’ किया है। अपने राज्य से जुड़े विकास के मुद्दों पर दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के बाद पटनायक ने कहा कि नीतीश कुमार का भुवनेश्वर आकर उनसे मिलना एक ‘शिष्टाचार भेंट’ थी। उन्होंने कांग्रेस और बीजेपी दोनों से समान दूरी बनाए रखने की अपनी पार्टी की स्थिति को एक बार फिर से दोहराया।

नवीन पटनायक 2000 से ओडिशा की कमान संभाल रहे हैं और उनके नेतृत्व वाला बीजेडी उन क्षेत्रीय दलों में शामिल है जिसने सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्ष के बीच मतभेदों से जुड़े मुद्दों पर अक्सर तटस्थ रुख बनाए रखा है। कई बार उसने संसद में भी बीजेपी का समर्थन किया है। पटनायक ने कहा कि उन्होंने अपने राज्य से संबंधित मुद्दों को उठाने के लिए प्रधानमंत्री से मुलाकात की।

पीएम के साथ 25 मिनट की बैठक
करीब 20-25 मिनट तक चली बैठक में पटनायक ने निर्माणाधीन श्री जगन्नाथ हवाई अड्डा, अधूरे राष्ट्रीय राजमार्ग और ग्राम पंचायत में बैंक शाखाएं खोलने समेत राज्य में बुनियादी ढांचे के विकास से जुड़े मुद्दों को उठाया। हाल ही में बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने नवीन पटनायक से मुलाकात की थी। इससे पहले बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी नवीन पटनायक से मुलाकात कर चुकी हैं। इन मुलाकात और ‘थर्ड फ्रंट’ की संभावना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘नहीं, जहां तक मेरा सवाल है, अभी नहीं।’

‘हमेशा से अकेले लड़ती आई है बीजेडी’
यह पूछे जाने पर कि क्या बीजेडी आगामी चुनाव अकेले लड़ेगा, उन्होंने कहा, ‘हमेशा ऐसा ही होता रहा है।’ शुक्रवार तक दिल्ली में मौजूद नवीन पटनायक ने यह भी स्पष्ट किया कि मौजूदा यात्रा में किसी अन्य नेता से मिलने की उनकी कोई योजना नहीं है। नीतीश कुमार के साथ मंगलवार को हुई मुलाकात के बारे में उन्होंने कहा, ‘यह शिष्टाचार भेंट थी, उन्होंने मुलाकात की। यह अच्छी तरह से हुआ।’बैठक के बाद मंगलवार को नवीन पटनायक और नीतीश कुमार दोनों ने दावा किया था कि 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए जेडी (यू) और बीजेडी के बीच किसी भी राजनीतिक गठबंधन पर कोई चर्चा नहीं हुई।

Latest articles

बीएचईएल हरिद्वार में औद्योगिक संबंध संहिता के तहत ‘मॉडल स्थायी आदेश’ लागू

हरिद्वार। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल), हीप हरिद्वार ने संस्थान की कार्यप्रणाली को और...

एआईबीईयू ने सौंपा जीएमएचआर को ज्ञापन

भोपाल। भेल भोपाल की मान्यता प्राप्त प्रतिनिधि यूनियन 'ऑल इंडिया बीएचईएल एम्पलाईज यूनियन' ने...

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

More like this

11वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिरकत की

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत...

खेती को लाभ का धंधा बनाए युवा पीढ़ी, स्थानीय पैदावार के अनुसार लगाएं प्रोसेसिंग यूनिट्स : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जालौर के पंसेरी में आयोजित 'ग्राम विकास चौपाल' कार्यक्रम...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भिवाड़ी में प्रदेश के पहले ‘सेमीकंडक्टर क्लस्टर’ का उद्घाटन किया

जयपुर। राजस्थान को मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक ऐतिहासिक उपलब्धि...