14.9 C
London
Monday, June 8, 2026
Homeराज्यपुडुचेरी में जहरीली शराब पीने से तीन की मौत, 10 की हालत...

पुडुचेरी में जहरीली शराब पीने से तीन की मौत, 10 की हालत गंभीर

Published on

मरक्कानम ,

पुडुचेरी में जहरीली शराब के सेवन से तीन लोगों की मौत हो गई है और 10 लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है. सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. इस दौरान तीन लोगों की जान चली गई. जहरीली शराब पीने से गंभीर हालत लोगों को पुडुचेरी के जेआईपीएमईआर (JIPMER) अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

दरअसल, पुडुचेरी के मरक्कानम में जहरीली शराब पीने के बाद 16 लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी. आनन-फानन में सभी को पुडुचेरी के JIPMER अस्पताल में भर्ती कराया गया. यहां इलाज के दौरान सुरेश, शंकर और रानीवेल नाम के तीन पुरुषों की मौत हो गई. बाकियों का अस्पताल में इलाज जारी है. कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है.

वहीं, घटना के सामने आने के बाद से राजनीति शुरू हो गई. विपक्ष के नेता एडापडी के पलानीसामी ने डीएमके सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि अन्नाद्रमुक शासन के दौरान नकली शराब की बिक्री को समाप्त करने के उपाय किए गए थे. मगर अब फिर से नकली शराब ने राज्य में बेची जा रही है. एडापडी के पलानीसामी ने घटना को प्रशासनिक अक्षमता बताते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है.

बिहार में भी गई थी लोगों की जान
शराबबंदी वाले राज्य बिहार में भी जहरीली शराब पीने से बीते कुछ समय में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है. छपरा में भी जहरीली शराब के सेवन के बाद 80 लोगों की मौत हो गई थी. दिसंबर 2022 में भी सारण जिले में जहरीली शराब के सेवन से 20 लोगों की मौत हो गई थी. इन घटनाओं के बाद भी राज्य में अवैध शराब का बिकना बंद नहीं हुआ है. बीते दिनों ही शराब की तस्करी करते पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार किया गया है.

सामने आया था कि शराबबंदी वाले बिहार में सीतामढ़ी पुलिस को शराब की डिलीवरी करते हुए मुजफ्फरपुर पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा था. पुलिस के मुताबिक, तीन लोगों को निलंबित किया गया था. इनमें दो दारोगा रैंक के थे और एक कांस्टेबल पद पर तैनात था. फिलहाल, इन लोगों पर वैधानिक प्रक्रिया के तहत विभागीय कार्रवाई की गई है.

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन ने भरा नामांकन, बोलीं- कांग्रेस एकजुट, हम जरूर जीतेंगे: दिग्विजय समर्थक ज्ञानचंदानी ने पार्टी से इस्तीफा दिया

विजयवर्गीय बोले- विकास चाहने वाले हमारा साथ देंगे भोपाल। मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट...

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

टीएमसी नेता जहांगीर खान गिरफ्तार, स्पेशल टास्क फोर्स ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा

कोलकाता। बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में तृणमूल के प्रत्याशी रहे जहांगीर...

फिलीपींस में 7.8 तीव्रता के भीषण भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, चार की मौत, 200 से ज्यादा घायल

मनीला। फिलीपींस के दक्षिणी हिस्से मिंडानाओ में सोमवार सुबह तेज भूकंप के झटकों ने...

More like this

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

पंजाब में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान को जन आंदोलन बनाने पर जोर, तीन विधानसभा क्षेत्रों में हुई समीक्षा बैठकें

पंजाब। पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘युद्ध...