21.4 C
London
Tuesday, June 16, 2026
HomeUncategorized'उस बैंक में जाओ जहां खाता है', 2000 के नोट जमा करने...

‘उस बैंक में जाओ जहां खाता है’, 2000 के नोट जमा करने में बैंक नहीं मान रहे RBI की गाइडलाइन्स!

Published on

नई दिल्ली

2000 रुपये के नोट जमा करने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों को इससे जुड़ी शिकायतें सामने आ रही हैं। 2000 का नोट जमा करने पहुंचे एक बुजुर्ग ने कहा कि स्टेट बैंक वाले 2000 रुपये का नोट जमा नहीं कर रहे हैं। बैंक वालों का कहना है कि जहां खाता है वहां जाओ। वहां नहीं हो तो यहां आना। वहीं, कई लोग फॉर्म भरने को लेकर नाराजगी जता रहे हैं। एक बुजुर्ग ने कहा कि 2000 का नोट जमा करने के लिए इतना बड़ा फॉर्म और आईडी मांग रहे हैं।

क्या 2000 का नोट बदलवाने के लिए चार्ज भी देना होगा?
2,000 रुपये का नोट बदलवाने का कोई पैसा नहीं लगेगा। बैंक जाकर आप बिना किसी चार्ज के आसानी से नोट बदलवा सकते हैं। बैंक के कर्मचारी या अधिकारी आपने कोई चार्ज नहीं मांग सकते हैं। बैंक ने नोट बदलने की सर्विस को पूरी तरह से फ्री रखा गया है।

2000 के नोट को कहां बदल सकते हैं
आरबीआई ने निर्देश के मुताबिक कोई भी व्यक्ति किसी भी बैंक की किसी भी शाखा में जाकर तय सीमा के भीतर 2000 रुपये के नोट को बदला सकता है। आज से किसी भी बैंक में एक बार में 20,000 रुपये तक यानी 2000 के 10 नोट बदल सकते हैं।

2000 का नोट बदलने के लिए चार महीने का टाइम
आरबीआई ने लोगों को 2000 रुपये के नोट बदलवाने के लिए 4 महीने का वक्त दिया है। आरबीआई की गाइडलाइंस के मुताबिक लोग 23 मई 2023 से यानी आज से लेकर 30 सितंबर 2023 तक 2000 रुपये के नोट बैंक में जाकर बदल सकेंगे। इसके अलावा अपने बैंक खाते में भी जमा कर सकेंगे।

2000 के नोट वापसी से इकोनॉमी पर ‘बहुत सीमित’ असर पड़ेगाः शक्तिकांत दास
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने सोमवार को कहा कि 2,000 रुपये के नोट को चलन से वापस लेने का अर्थव्यवस्था पर ‘बहुत सीमित’ प्रभाव ही देखने को मिलेगा क्योंकि ये नोट चलन में मौजूद कुल मुद्रा का सिर्फ 10.8 प्रतिशत ही हैं। दास ने 2,000 रुपये का नोट वापस लेने के कदम को रिजर्व बैंक की मुद्रा प्रबंधन व्यवस्था का हिस्सा बताते हुए कहा कि 30 सितंबर की निर्धारित समयसीमा तक इस मूल्य के अधिकांश नोट वापस आ जाने की उम्मीद है।

Latest articles

एनटीपीसी के नए सीएमडी चयन की प्रक्रिया तेज, 18 वरिष्ठ अधिकारियों के नाम शॉर्टलिस्ट

नई दिल्ली/भोपाल। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक और सरकारी स्वामित्व वाली महारत्न कंपनी...

भारत-स्लोवाकिया के बीच कई अहम समझौते, पीएम मोदी बोले- टेक्नोलॉजी हमारे संबंधों का आधार

ब्रातिस्लावा। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके स्लोवाकियाई समकक्ष रॉबर्ट फिचो के बीच...

मप्र में बनेगा साइबर सिक्योरिटी रिसर्च सेंटर, मुख्यमंत्री डॉ. यादव बोले- डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती

भोपाल। डिजिटल युग में बढ़ते साइबर खतरों और डेटा सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां तेज, भोपाल समेत 30 जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले मौसम ने पूरी तरह करवट...

More like this

भोपाल के रंगमंच से बॉलीवुड तक: उदय अठरौलिया की दो नई फिल्मों में दिखेंगे अभिनय के अलग रंग

भोपाल। राजधानी के रंगमंच से अपने अभिनय सफर की शुरुआत करने वाले अभिनेता उदय...

“पति को जल्द गिरफ्तार करें, नहीं तो वह मुझे मार डालेगा”: घरेलू हिंसा की शिकार महिला ने लगाई गुहार

भोपाल। भोपाल के भीमनगर क्षेत्र की रहने वाली गीता पटेल ने अपने पति पर...

10 लेन अयोध्या बायपास परियोजना का मंत्री विश्वास सारंग ने किया निरीक्षण

करोंद में बार-बार पाइपलाइन टूटने पर ठेकेदार को फटकार, वसूला जाएगा मुआवजा भोपाल। प्रदेश के...