9.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeशाहरुख खान और अक्षय कुमार ने संसद के वीडियो को दी अपनी...

शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने संसद के वीडियो को दी अपनी दमदार आवाज

Published on

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28 मई यानी कि आज नए संसद भवन का उद्घाटन कर रहे हैं। इसके उद्घाटन से पहले ही 26 मई को ट्विटर पर नए संसद का वीडियो जारी किया गया था। इसे शेयर करने के साथ ही लोगों से अपील की गई थी कि इसे वो अपनी आवाज दें और सोशल मीडिया पर शेयर करें। इसके बाद एक्टर शाहरुख खान और अक्षय कुमार ने पीएम की बात को मानी है और अपनी आवाज देकर नए संसद का वीडियो शेयर किया है।

दमदार आवाज के साथ शाहरुख ने शेयर किया वीडियो
शाहरुख खान ने नए संसद भवन के उद्घाटन का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। इसमें उनकी आवाज में एडिट किया गया वीडियो काफी शानदार लग रहा है। एक्टर ने इसे संविधान का नया घर बताया है। वीडियो को शेयर करने के साथ ही किंग खान ने कैप्शन लिखा, ‘हमारे संविधान को बनाए रखने वाले, इस महान राष्ट्र के प्रत्येक नागरिक का प्रतिनिधित्व करने वाले और उसके एक व्यक्ति की विविधता की रक्षा करने वाले लोगों के लिए कितना शानदार नया घर है नरेंद्र मोदी जी। नए भारत के लिए एक नया संसद भवन लेकिन भारत के गौरव के सदियों पुराने सपने के साथ। जय हिन्द।’

वॉइस ओवर में क्या बोले शाहरुख?
वहीं, संसद के वॉइस ओवर में शाहरुख खान ने ऐसी दमदार बातें कही हैं, जो आपको जोश से भर देंगी। वीडियो में उन्हें कहते हुए सुना जा सकता है कि ‘भारत का नया संसद भवन, हमारी उम्मीदों का नया घर, हमारे संविधान को संभालने वालों के लिए एक ऐसा घर जहां 140 करोड़ हिंदुस्तानी एक परिवार हैं। ये नया घर इतना बड़ा हो कि इसमें देश के हर प्रांत, प्रदेश, गांव शहर, कोने-कोने के लिए जगह बन सके, इस घर की बाहें इतनी चौड़ी हों कि देश की हर जाति-प्रजाति हर धर्म को प्यार कर सके। इसकी नजर इतनी गहरी हो कि देश के हर नागरिक को देख सके, जान सके, उनकी समस्याओं को पहचान सके।’

अक्षय कुमार ने भी शेयर किया वीडियो
शाहरुख के साथ-साथ अक्षय कुमार ने भी वीडियो में अपना वॉइस ओवर किया है। इसका वीडियो उन्होंने ट्विटर पर शेयर किया है। इसे शेयर करने के साथ ही उन्होंने गर्व जताया है। वो कहते हैं कि ‘पार्लियामेंट की इस नई बिल्डिंग को देखकर गर्व महसूस हो रहा है। आशा है कि हमेशा के लिए आईकॉनिक हो और विकास का प्रतीक बने। माय पार्लियमेंट माय प्राइड।’

अनुपम खेर ने भी किया ट्वीट
शाहरुख और अक्षय के बाद अनुपम खेर ने भी नए संसद भवन का वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है। उन्होंने भी इस वीडियो को अपनी आवाज दी है। वो कहते हैं कि ‘ये भवन सिर्फ भवन नहीं बल्कि ये ठिकाना 140 करोड़ देशवासियों के सपनों का। ये प्रतीक है उनकी आशाओं का।’ इसे शेयर करने के साथ ही एक्टर ने एक बड़ी कविता भी लिखी है।

पीएम मोदी ने दिया ऐसा रिएक्शन
पीएम मोदी ने शाहरुख और अक्षय के वीडियो पर अपना रिएक्शन भी दिया है। उन्होंने जवाब देते हुए लिखा, ‘बेहतरीन तरीके से अपनी बात रखी। नया संसद भवन लोकतंत्र और विकास का प्रतीक है।’ वहीं, अक्षय कुमार के ट्वीट पर भी अपना रिएक्शन देते हुए लिखा, ‘आपने अपने विचारों को बेहतरीन तरीके से रखा। हमारी नई संसद वास्तव में हमारे लोकतंत्र का प्रकाश स्तंभ है। यह देश की समृद्ध विरासत और भविष्य के लिए जीवंत आकांक्षाओं को दर्शाता है।’

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

संबलपुरी परिवार ने मधुबन गार्डन में उल्लास और परंपरा के साथ मनाया पुष्पुनी तिहार

पॉवर पश्चिमी ओडिशा की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक पुष्पुनी तिहार का भव्य आयोजन रविवार...

11वीं की छात्रा से दुष्कर्म मामले में ‘यासीन मछली गैंग’ से जुड़ा जिम संचालक गिरफ्तार

भोपाल राजधानी भोपाल में 11वीं की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के मामले में...