12.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्य'2025 में नेतृत्व मैं ही करूंगा, किसी के पास हिम्मत नहीं', बिहार...

‘2025 में नेतृत्व मैं ही करूंगा, किसी के पास हिम्मत नहीं’, बिहार BJP के CM कैंडिडेट राजीव प्रताप रूडी?

Published on

छपरा

बिहार से BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी ने खुद को 2025 का CM कैंडिडेट घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि ‘दो साल बाद बिहार में गरीबों की लड़ाई होने वाली है। उसका नेतृत्व मैं ही करूंगा, मेरे अलावा और किसी के पास इतनी हिम्मत नहीं है कि वो नेतृत्व कर सके।’ कुल मिलाकर राजीव प्रताप रूडी ने खुद को सीएम उम्मीदवार घोषित कर दिया।

छपरा में सांसद राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में नीतीश-तेजस्वी के खिलाफ जो लड़ाई होगी, उसकी अगुवाई वे खुद करेंगे। नीतीश-तेजस्वी के खिलाफ सियासी जंग में उनके अलावा और किसी के पास इतनी हिम्मत नहीं है कि वह नेतृत्व कर सकें। अपने संसदीय क्षेत्र छपरा के मढौरा में एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

मेरे अलावा किसी में हिम्मत नहीं है- रूडी
राजीव प्रताप रूडी ने खुद को गरीबों का नेता बताया। रूडी ने कहा कि देश के गरीबों की चिंता या तो मैं करता हूं या पीएम मोदी। बिहार विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि दो साल बाद 2025 में बिहार में गरीबों की लड़ाई होने वाली है। उसका नेतृत्व मैं ही करूंगा, मेरे अलावा और किसी के पास इतनी हिम्मत नहीं है कि वो नेतृत्व कर सके। मतलब रूडी ने 2025 के चुनाव में खुद को सीएम पद का दावेदार बताया।

सम्राट और सुशील के बाद आया रूडी का नाम
दरअसल, राजीव प्रताप रूडी ने पूरे बिहार की यात्रा करने का ऐलान किया है। इसी सिलसिले में अलग-अलग जगहों पर सभाएं कर रहे हैं। खास बात ये कि रूडी की सभाएं पार्टी के बैनर तले आयोजित नहीं की जा रही है। रूडी अपना खुद का अलग से कार्यक्रम कर रहे हैं। राजीव प्रताप रूडी की सभाओं में उनके सीएम बनने के नारे भी लगाए जाते हैं। बिहार में विधानसभा का चुनाव 2025 में होने हैं लेकिन बीजेपी में अभी से सीएम पद को लेकर खींचतान देखने को मिल रही है। गिरिराज सिंह ने सम्राट चौधरी का नाम आगे बढ़ाया था तो सम्राट ने सुशील मोदी का नाम बढ़ा दिया था। अब राजीव प्रताप रूडी खुद के मिशन पर लगे हैं।

Latest articles

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...