12.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यबड़ी खुशखबरी! बिहार में सरकार कराएगी 10वीं टॉपरों को मेडिकल-इंजीनियरिंग की तैयारी,...

बड़ी खुशखबरी! बिहार में सरकार कराएगी 10वीं टॉपरों को मेडिकल-इंजीनियरिंग की तैयारी, रहना-खाना भी मुफ्त

Published on

पटना

BSEB टॉपरों के लिए खुशखबरी है। बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने मैट्रिक टॉपर छात्र-छात्राओं को लेकर बड़ा फैसला लिया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार के निर्देशानुसार इस वर्ष के मैट्रिक में टॉपर हुए छात्र-छात्राओं को इंजीनियरिंग और मेडिकल की मुफ्त शिक्षा दी जाएगी। आगे भी ये व्यवस्था जारी रहेगी। आनंद किशोर ने बताया कि टॉपर्स के लिए इस वर्ष से मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी करने वाले बच्चों के लिए नि:शुल्क हॉस्टल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बांकीपुर गर्ल्स स्कूल में टॉपर छात्राओं के रहने और पटना कॉलेजिएट स्कूल में टॉपर छात्रों के रहने की व्यवस्था की जाएगी।

रहना और खाना-पीना फ्री
बुधवार को पटना में पत्रकारों से बात करते हुए आनंद किशोर ने बताया कि सीएम नीतीश कुमार ने मार्च महीने में ही यह निर्णय लिया था। आनंद किशोर के मुताबिक, सीएम ने कहा था कि जो छात्र-छात्राएं मेधावी हैं, उनकी बेहतर शिक्षा के लिए मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई फ्री में होनी चाहिए। सीएम नीतीश कुमारे के निर्देशानुसार, हम लोगों ने तैयारी की और इस साल से शुरुआत करने का निर्णय लिया। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि पांच जून से आवेदन आवंटित किए जाएंगे। जुलाई महीने से पढ़ाई की शुरुआत होगी। उन्होंने कहा कि प्राप्त आवेदनों के आधार पर छात्र छात्राओं का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चयनित छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी।

सारा खर्च उठाएगी बिहार सरकार
BSEB अध्यक्ष ने बताया कि इस योजना के तहत आवास की व्यवस्था, किताब और कोचिंग के साथ ही रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि यह सारी व्यवस्था बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के टॉपर छात्र-छात्राओं के लिए है। आनंद किशोर ने बताया कि छात्र-छात्राओं को पढ़ने के लिए कोई भी स्टडी मैटेरियल नहीं लेना होगा। सारी व्यवस्था बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से की जाएगी। उन्होंने कहा कि हॉस्टल में कमरे के अलावा एक अतिरिक्त स्टडी रूम की भी व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि सारा खर्च बिहार सरकार उठाएगी।

शिक्षकों का भी होगा चयन
आनंद किशोर ने बताया कि मेडिकल आर इंजीनियरिंग पढ़ाने वाले अनुभवी शिक्षकों का चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वैसे शिक्षक जो पूर्व में मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी करवा रहे हैं, वैसे ही शिक्षकों का चयन किया जाएगा। इसके लिए विज्ञापन निकाला जाएगा, उसके बाद योग्यता के आधार पर चयन किया जाएगा।

Latest articles

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...