12.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यदबंगों ने पुलिस के टेलर की उड़ाई धज्जियां, सिपाही को गिरा कर...

दबंगों ने पुलिस के टेलर की उड़ाई धज्जियां, सिपाही को गिरा कर पीटा और गला दबाया

Published on

कानपुर ,

उत्तर प्रदेश में वैसे तो योगी की पुलिस का डंका बज रहा है. मगर, कानपुर में लगता है पुलिस से ज्यादा दबंगों का शासन चलता है. तभी तो कानपुर के नजीराबाद इलाके में बुधवार को दो दबंगों ने एक सिपाही को पहले तो दौड़ा-दौड़ा कर पीटा. सरेआम सड़क पर सिपाही को मारने के बाद उसकी गर्दन पकड़कर गली में खींच ले गए. वहां उसका गला दबाने की कोशिश की गई. दरअसल, सिपाही की बाइक को दबंगों ने अपनी तेज रफ्तार कार से टक्कर मार दी थी. इसका विरोध करने पर दबंगों ने सिपाही के साथ मारपीट की.

तेज रफ्तार कार से मारी टक्कर, विरोध करने पर पीटा
कानपुर में पुलिस को आइना दिखाने वाली यह घटना नजीराबाद थाना क्षेत्र की है. थाने में तैनात सिपाही जितेंद्र गौतम सुबह अपनी बाइक से थाने जा रहा था. तभी सामने से उसी इलाके में रहने वाला बंटी सरदार अपने साथी के साथ कार से आ रहा था.

उनकी कार इतनी तेज थी कि रोकते-रोकते भी वो सिपाही की बाइक से टकरा गई. सिपाही ने इसका विरोध किया, तो बंटी सरदार उसको गाली बकने लगा. सिपाही जितेंद्र उस समय सादी वर्दी में थे. सिपाही ने गाली का विरोध करते हुए कहा मैं नजीराबाद थाने में सिपाही हूं.

गली में खींचकर ले गए, गला दबाने की कोशिश की
इस बात से बंटी इतना नाराज हो गया कि अपने साथी के साथ कार से नीच उतरा और सिपाही को वहीं मारने लगा. उसका गला दबा दिया और दूसरा साथी उसे थप्पड़ मारने लगा. इतने पर भी इनका दिल नहीं भरा तो उसको खींचते हुए बगल की गली में ले गए.

वहां भी उसका गला दबाकर मारने की कोशिश की. सिपाही के साथ मारपीट की पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई. इसके बाद पुलिस हरकत में आई पुलिस ने नजीराबाद थाने में एफआईआर लिखकर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. एडीसीपी अशोक कुमार सिंह ने कहा कि मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है.

 

 

Latest articles

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...