12.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यधीरेंद्र शास्त्री के बयान पर नया 'विवाद', सूरत में गुजरातियों को बताया...

धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर नया ‘विवाद’, सूरत में गुजरातियों को बताया पागल

Published on

अहमदाबाद

बागेश्वर धाम सरकार गुजरात के दौरे पर हैं। सूरत में सुपरहिट शो करने के बाद अहमदाबाद में बारिश और अंतिम वक्त पर कार्यक्रम की जगह बदले जाने से दिव्य दरबार फीका रहा था, लेकिन इस सब के बीच गुजरात में बागेश्वर धाम सरकार के बयानों को लेकर विवाद सामने आ रहे हैं। ताजा विवाद उनके सूरत के बयान को लेकर हो रहा है, जिसमें उन्होंने गुजरात के पागलों कहकर भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान को हिंदू राष्ट्र बनवाने की बात कही थी। इसी बयान में बागेश्वर धाम सरकार ने कहा था कि हम तुम्हें जेब से हनुमान देने आए हैं। गुजरात के रहने वाले डॉ. पराग इस बयान पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लिखा है कि जेब से हनुमान देने आएं हैं, भाषा-विचारों की शुद्धि करो बाद में दरबार। बागेश्वर धाम सरकार इससे पहले गुजरात के लोगों को पागलों कहकर संबोधित करने पर विवाद में आए थे। बाद में उन्होंने सफाई दी और कहा था कि पागलों का मतलब जिसने भगवान को पा लिया से है।

मोरारी बापू ने बनाई थी दूरी
गुजरात के विश्व विख्यात रामकथाकार मोरारी बापू ने बागेश्वर धाम सरकार से दूरी बना ली थी। आज धीरेंद्र शास्त्री गुजरात के जिस क्षेत्र में अपना दिव्य दरबार लगाने जा रहे हैं वहां पर मोरारी बापू का खासी प्रतिष्ठा है। राजकोट में धीरेंद्र शास्त्री 1 और दो जून को दरबार लगाने के बाद 3 जून को वडोदरा में दरबार लगाएंगे। धीरेंद्र शास्त्री अपने गुजरात प्रवास में धार्मिक स्थानों का भी दौरा कर रहे हैं। वे सूरत के बाद बनासकांठा स्थित अंबाजी के दर्शन करने गए थे। तो वहीं राजकोट पहुंचने से पहले धीरेंद्र शास्त्री सोमनाथ के दर्शन के लिए गए थे।

राजकोट से शुरू हुआ था विरोध
बागेश्वर धाम सरकार के जब गुजरात दौरे का ऐलान हुआ था तो सबसे पहले राजकोट से विरोध सामने आया था। राजकोट के बैंकर और सहकारी क्षेत्र के अग्रणी पुरुषोतम पिपालिया ने बागेश्वर बाबा को चैलेंज दिया था, हालांकि आयोजन समिति से बातचीत के बाद उनके तेवर नरम पड़ गए थे, लेकिन राजकोट के विज्ञान जाथा नाम की संस्था चलाने वाले डॉ. जयंत पंड्या अभी भी विरोध कर रहे हैं। बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री गुजरात प्रवास के अंतिम पड़ाव में एक इस्कॉन ग्रुप की एक फैक्ट्री का भी उद्घाटन करने जाएंगे। यहां पर उनके फैक्ट्री के कर्मचारियों और मजदूरों से मिलने का कार्यक्रम रखा गया है।

Latest articles

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...