12.2 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्ययुवकों को बचाने के लिए समुद्र में कूदे BJP विधायक, लहरों में...

युवकों को बचाने के लिए समुद्र में कूदे BJP विधायक, लहरों में फंसे तीन की बचाई जान

Published on

अहमदाबाद

अमरेली जिले की राजुला विधानसभा से बीजेपी के विधायक हीरा सोलंकी की दिलेरी की खूब तारीफ हो रही है। राजुला के पटवा बीच में नहाने गए युवकों के डूबने पर विधायक ने खुद समुद्र में छलांग लगा दी और रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया। इसके चलते चार में से तीन युवकों की जान बचा ली गई। विधायक हीरा सोलंकी ने एक युवक को नहीं बचा पाने पर दुख व्यक्त किया है। युवकों को बचाने समुद्र में खुद कूदने के लिए विधायक की दिलेरी की तारीफ हो रही है। विधायक जब रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे थे उसी समय पर हाई टाइड का भी खतरा था, लेकिन विधायक ने जान की परवाह किए बिना युवकों की जान बचाई।

रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे विधायक
हीरो सोलंकी अमरेली जिले की राजुल विधानसभा से विधायक है। उनकी विधानसभा क्षेत्र के पटवा गांव के कुछ युवक समुद्र में नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान जब युवक समुद्र की लहरों के बीच फंसे तो विधायक मोटरसाइकिल से बीच पर पहुंचे और वहां पर नाव की मदद से युवकों को समुद्र के बीच निकालने की जद्दोजहद शुरू की। समुद्र की लहरों के बीच फंसे युवकों को बचाने के लिए विधायक ने खुद समुद्र में छलांग लगा दी। मौके पर पहुंचे प्रशासन की टीम की मदद से तीन युवकों को रेस्क्यू कर लिया गया। इसके बाद विधायक ने चौथे युवक की तलाश के लिए खुद समुद्र की खाक छानी आखिर में जब युवक का शव मिला तो उसे परिवार को सौंपा गया।

विधायक की हिम्मत की तारीफ
समुद्र में युवकों के डूबने की सूचना पर तत्परता दिखाने और उन्हें बचाने के लिए खुद समुद्र में कूदने के लिए विधायक की अमरेली के साथ सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है, हालांकि राजुला के विधायक हीरा सोलंकी ने चौथे युवक को नहीं बचा पाने पर दु:ख भी जताया है। जानकारी के अनुसार विजय गुजरिया, निकुल गुजरिया, जीवन गुजरिया के साथ कल्पेश शियाल नाम के चार युवक समुद्र में नहाने गए थे। रेस्क्यू ऑपरेशन में तीन युवकों को बचा लिया गया लेकिन जीवन गुजरिया को जिंदगी नहीं बच पाई।

तीसरी बार बने हैं विधायक
हीरा सोलंकी तीसरी बार विधायक बने हैं। वे पहली बार 2007 में विधायक बने थे। इसके बाद वे 2012 के चुनाव में जीते थे, लेकिन 2017 के विधानसभा चुनावों में हीरा साेलंकी को कांग्रेस के अंबरीश डेर ने हरा दिया था। 2022 में हीरा साेलंकी ने अंबरीश डेर को हराकर फिर से सीट पर कब्जा किया है।

Latest articles

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...