9.3 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यअगर कुछ नहीं मिला तो मैं खेत में गन्ना काटने जाऊंगी, मेरी...

अगर कुछ नहीं मिला तो मैं खेत में गन्ना काटने जाऊंगी, मेरी नहीं हो सकती BJP… इतनी नाराज क्यों हैं पंकजा मुंडे?

Published on

मुंबई

बीजेपी नेता पंकजा मुंडे ने एक बार फिर खुलकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि मैं किसी चीज से नहीं डरती। डरना हमारे खून में नहीं है। अगर कुछ नहीं मिला तो मैं खेत में गन्ना काटने जाउंगी। मुझे किसी चीज का स्वार्थ, आशा और इच्छा नहीं है। मैं बीजेपी की हूं लेकिन बीजेपी मेरी थोड़ी है, बीजेपी एक बड़ी पार्टी है। मैं बीजेपी की हो सकती हूं लेकिन बीजेपी मेरी नहीं हो सकती है। अहिल्यादेवी की जयंती के मौके पर पंकजा मुंडे ने यह बात कही। इस कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय समाज पक्ष के नेता और पूर्व मंत्री महादेव जानकर ने किया था। पंकजा मुंडे ने कहा कि महादेव जानकर को मेरे पिता दिवंगत गोपीनाथ मुंडे ने अपना बेटा माना था।

इसलिए मैं जानकर के लिए हमेशा लड़ती रहती हूं। मजाकिया लहजे में पंकजा मुंडे ने कहा कि यह अच्छी बात बात है कि महादेव जानकर ने शादी नहीं की है। इसलिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह जनता के प्रति समर्पित जीवन जी सकते हैं। उन्हें अपने परिवार को नहीं बल्कि देश की जनता को पालना है।

पंकजा मुंडे ने सुनाया गांव का किस्सा
मंच से बोलते हुए पंकजा मुंडे ने अपने पिता का एक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने कहा कि मेरे पिता गोपीनाथ मुंडे बताते हैं कि उनके पिता यानी मेरे दादाजी गाँव का एक किस्सा सुनाते थे। वह कहते थे कि गाँव में अपने हर जाते समय एक जगह पर वह अपने जूते उतारकर अपनी बांह में दबा लेते थे। यह वहां की जातिगत व्यवस्था थी शायद। लेकिन हमें अहिल्यादेवी होलकर के पदचिन्हों पर चलना है और समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार लाना है। इस दौरान राष्ट्रीय समाज पार्टी के नेता महादेव जानकर ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा हमारी बहन पंकजा मुंडे की पार्टी बीजेपी से समाज का भला नहीं होगा। मेरी बहन मुख्यमंत्री बनेंगी लेकिन समाज का भला नहीं होगा। क्योंकि रिमोट कंट्रोल दूसरों के हाथ में रहेगा।

संजय राउत ने किया पंकजा मुंडे का समर्थन
उद्धव ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत ने पंकजा का समर्थन करते हुए कहा कि वह बीजेपी में हैं लेकिन बीजेपी उन्हें अपना नहीं मानती। गोपीनाथ मुंडे ने महाराष्ट्र में बीजेपी को बढ़ाने के लिए अपना खून पसीना एक किया। राउत ने कहा कि राजनीति में मुंडे परिवार के वजूद को खत्म करने के लिए दिल्ली और महाराष्ट्र में बड़े-बड़े आंदोलन चल रहे हैं। इस विषय में उनकी पार्टी के नेताओं को साहसी निर्णय लेने की जरुरत है। आप राजनीति में तभी जीवित रह सकते हैं जब आप परिणामों की परवाह किए बिना निर्णय लेते हैं।

जानिए क्यों नाराज हैं पंकजा मुंडे?
साल 2014 में देवेंद्र फडणवीस की सरकार में पंकजा मुंडे कैबिनेट मिनिस्टर बनाई गई थीं। उन दौरान उनके ऊपर चिक्की घोटाला का आरोप भी लगा था। इसके बाद 2019 के चुनाव में पंकजा मुंडे बीड के परली से विधानसभा का चुनाव हार गई थीं। तब यह आरोप लगाया गया कि उनके उनकी हार के लिए पार्टी के ही कुछ नेताओं ने साजिश रची थी। इसके बाद पार्टी के पास कई ऐसे मौके आये जब लगा कि उन्हें विधानपरिषद या फिर राज्यसभा में भेजा जा सकता है। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। इसके अलावा प्रीतम मुंडे को मोदी कैबिनेट में जगह मिलने की उम्मीद थी यह भी नहीं हुआ। इन घटनाओं की वजह से पंकजा मुंडे कई बार पार्टी के प्रति अपनी नाराजगी जता चुकी हैं।

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...