7.6 C
London
Thursday, March 12, 2026
Homeराज्यपीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले बीजेपी में बवाल, भिड़े दो...

पीएम मोदी के बिहार दौरे से पहले बीजेपी में बवाल, भिड़े दो बीजेपी विधायक, थाने में भी हो गया केस

Published on

दरभंगा

बिहार भाजपा में सब ठीक नहीं लग रहा। एक बीजेपी विधायक ने पार्टी के एक अन्य विधायक के बेटे के खिलाफ ही एफआईआर दर्ज कराई है। एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। शिकायतकर्ता मुरारी मोहन झा दरभंगा के केवटी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अलीनगर के भाजपा विधायक मिश्री लाल यादव के बेटे धीरेंद्र कुमार धीरज ने उनकी छवि खराब करने के इरादे से एक फेसबुक पोस्ट अपलोड किया। झा ने कहा ‘फेसबुक पोस्ट में धीरज ने दावा किया कि मेरा शराब माफिया से गहरा संबंध है। यह बेहद आपत्तिजनक है। उसने केवल मेरी छवि खराब करने के लिए फेसबुक पोस्ट अपलोड किया है। इसलिए, मैंने 30 मई को बहादुरपुर थाने में उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।’

दरभंगा में दो बीजेपी नेताओं का विवाद थाने पहुंचा
फेसबुक पोस्ट में कहा गया है, आप इस महापुरुष को मोहम्मद इकबाल अंसारी की फोटो लगाने के लिए जानते हैं। ये केवटी की पंचायत समिति के अध्यक्ष के पति हैं और केवटी विधायक मुरारी मोहन झा के आशीर्वाद से शराब का धंधा चलाते हैं। अगर केवटी पुलिस में दम है तो झा को गिरफ्तार करो। वह एक होटल चला रहा है और ग्राहकों को शराब परोस रहा है। केवटी के लोग उसे उसके अवैध कृत्य के लिए माफ नहीं करेंगे। वहीं बहादुरपुर थाने के एसएचओ मुकेश कुमार ने आईएएनएस को बताया, हमें 30 मई को मुरारी मोहन झा से शिकायत मिली है और धीरेंद्र कुमार धीरज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। फिलहाल जांच चल रही है। कथित व्यक्ति को जांच में शामिल होने के लिए कहा गया है।

दूसरे बीजेपी विधायक का दावा- ये मेरा काम नहीं
संपर्क करने पर अलीनगर विधायक मिश्रीलाल यादव ने कहा कि उन्हें अब तक प्राथमिकी की कोई जानकारी नहीं है। केवटी मेरा जन्म स्थान है और वर्तमान विधायक मुरारी मोहन झा के साथ कुछ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धीरेंद्र कुमार धीरज ने कहा, मैं मिश्रीलाल यादव का बेटा हूं और मैं किसी से नहीं डरूंगा। झा उस जगह पर राजनीति कर रहे हैं, जहां मैं दो बार मुखिया चुना गया था और मैं किसी के समर्थन से राजनीति नहीं कर रहा हूं।

 

Latest articles

गौ संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए राज्य में आएगी ‘गौ सेवा नीति’— मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में गौ संरक्षण, संवर्धन और सुरक्षा को...

टीईटी निर्णय के विरोध में शिक्षक-कर्मचारी एकजुट, 13 मार्च को जिलों में ज्ञापन

भोपाल मध्य प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी एवं पेंशनर्स संयुक्त मोर्चा ने सर्वोच्च न्यायालय द्वारा टीईटी परीक्षा को...

लाइसेंस नवीनीकरण नहीं कराने पर 6 निजी अस्पतालों को नोटिस — 31 मार्च के बाद संचालित पाए जाने पर होगी कार्रवाई

भोपाल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) कार्यालय ने लाइसेंस और पंजीयन का नवीनीकरण नहीं...

कमला नगर में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित मांडवा बस्ती में एक 24 वर्षीय युवक...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...