8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र की राजनीति में आएगा ट्विस्ट? एकनाथ शिंदे से मिले शरद पवार

महाराष्ट्र की राजनीति में आएगा ट्विस्ट? एकनाथ शिंदे से मिले शरद पवार

Published on

नई दिल्ली

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के चीफ शरद पवार ने गुरुवार शाम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से सीएम के आधिकारिक आवास वर्षा बंगले में मुलाकात की है। एकनाथ शिंदे के मुख्यमंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं की यह पहली बैठक है। दोनों नेताओं के बीच हुई यात्रा का उद्देश्य स्पष्ट नहीं है। लेकिन इस बैठक के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गयी है।

दोनों नेताओं के बीच हुई इस बैठक को इसलिए भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे फिलहाल महाराष्ट्र से बाहर हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह बैठक मंत्रिमंडल के लंबित विस्तार या ईडी द्वारा एनसीपी नेताओं से चल रही जांच से संबंधित हो सकती है।
मुख्यमंत्री को इनवाइट करने पहुंचे थे शरद पवार

एनसीपी प्रमुख ने ट्वीट कर इस बैठक को लेकर जानकारी देते हुए लिखा कि यह बैठक मुंबई के मराठा मंदिर की अमृत महोत्सव वर्षगांठ के अवसर पर एक कार्यक्रम के लिए उन्हें आमंत्रित करने के लिए की गयी थी।उन्होने ट्वीट में आगे कहा कि साथ ही महाराष्ट्र में मराठी फिल्म, रंगमंच एवं कला क्षेत्र के कलाकारों एवं शिल्पकारों की समस्याओं को जानने के लिए बैठक आयोजित करने को लेकर भी मुख्यमंत्री से चर्चा की गयी है।

इस ही महीने होनी है विपक्षी दलों की बैठक
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विपक्षी एकता को लेकर पटना में 12 जून 2023 को एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में शरद पवार और उद्धव ठाकरे भी जाने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिलहाल उद्धव ठाकरे विदेश दौरे पर हैं। शिवसेना नेता संजय राउत ने एक बयान में कहा कि सभी समान विचारधारा वाले दल एक साथ आ रहे हैं और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसमें अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं उद्धव ठाकरे पटना में बैठक में शामिल होंगे। पिछले कुछ वक्त से महाराष्ट्र की सियासत में काफी उठापटक देखी गयी है। ऐसे में शरद पवार के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिलना चर्चा का विषय बन गया है।

Latest articles

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...