8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यDM ने बुजुर्ग किसान को 151 रुपये का इनाम दिया तो लोगों...

DM ने बुजुर्ग किसान को 151 रुपये का इनाम दिया तो लोगों जमकर किए कटाक्ष

Published on

सहारनपुर

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के रहने वाले विनोद कुमार के हाथों में सिर्फ चार उंगलियां बची हैं। इसके बावजूद उन्होंने अपने खेत में नेपियर घास उगाई है। यह घास पशुओं के लिए बेहद पौष्टिक होती है। 40 डिग्री सेल्सियस तापमान पर नेपियर घास उगाने के बाद विनोद कुमार चर्चा के केंद्र में तो हैं लेकिन अपनी इस उपलब्धि के नाते नहीं बल्कि जिलाधिकारी ने इसके लिए उन्हें जो सम्मान राशि दी है, उसकी वजह से। सहारनपुर के जिलाधिकारी ने विनोद कुमार को सम्मानित करते हुए 151 रुपये का इनाम दिया। इसका फोटो और विवरण भी सोशल मीडिया पर डाला। इसके बाद से ही लोगों ने सहारनपुर जिलाधिकारी को लेकर जमकर कटाक्ष किए।

डीएम का क्या था ट्वीट
डीएम सहारनपुर के ट्विटर हैंडल ने विनोद कुमार के फोटो के साथ ट्वीट किया, ‘जिला अधिकारी सहारनपुर ने नेपियर घास उगाने वाले विनोद कुमार को 151 रुपये का पुरस्कार दिया।’ इस ट्वीट में डीएम खुद विनोद कुमार को 151 रुपये देते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह फोटो देखने के बाद लोगों ने इसे शेयर करना शुरू कर दिया। लोगों को आपत्ति पुरस्कार की राशि से थी, जिसे लेकर तंजात्मक लहजे में खूब कमेंट किए गए।

निशाने पर डीएम
ममता त्रिपाठी ने लिखा कि हारनपुर के DM दिनेश चंद्र सिंह ने चार उँगलियों से नेपियर घास उगाने वाले किसान विनोद कुमार को इतनी बड़ी राशि 151 ईनाम में दी कि उनका परिवार और कई पीढ़ियां ऋणी हो गईं कलेक्टर साहब की।बच्चों की शादी, विवाह, पढ़ाई सब हो जाएगा जबकि इन्हीं साहब ने कुछ दिनों पहले अपने कुत्ते “शेरू सिंह” का जन्मदिन बहुत ही भव्य तरीक़े से मनाया था। नेपियर घास जानवरों के लिए बहुत पौष्टिक होती है लेकिन “शेरू सिंह” को तो हड्डी पसंद है…वैसे ज़िला सहारनपुर के कलेक्टर की हैसियत तो सबको पता है। ऐसे ही एक यूजर ने लिखा कि क्या इसे देने में शर्म नहीं लगती।

ईडी से जांच कराओ
लोगों ने एक स्वर में विनोद कुमार को इतनी कम धनराशि इनाम के तौर पर देने में आपत्ति जताई। लोगों ने डीएम के इस कारनामे पर जमकर तंज कसे। किसी ने कहा कि इतनी बड़ी राशि देने पर डीएम की तत्काल ईडी से जांच करानी चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा कि 151 रुपये प्राप्त करने पर बाबा विनोद को जेड सिक्योरिटी भी मिलना चाहिए। विनय शर्मा नाम के यूजर ने लिखा कि डीएम ने जितना दिया, उससे ज्यादा पैसा तो मनरेगा में मिल जाता है। एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने लिखा कि एसबीआई ने बाबा के 151 रुपये को सुरक्षित रखने के लिए लॉकर सुविधा देने की पेशकश की है। हालांकि, सोशल मीडिया पर ट्वीट वायरल होने के बाद जिलाधिकारी कार्यालय ने इसे डिलीट कर दिया है।

Latest articles

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...