8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यगोरखपुर: जूनियर डॉक्टरों की दबंगई, डिस्चार्ज के लिए कहने पर मरीज को...

गोरखपुर: जूनियर डॉक्टरों की दबंगई, डिस्चार्ज के लिए कहने पर मरीज को पीटा

Published on

गोरखपुर,

गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों पर मरीज की पिटाई का आरोप लगा है. दरअसल, देवरिया के रहने वाले संदीप सिंह को पेट में बेतहाशा दर्ज के बाद बीआरडी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड नंबर 14 में भर्ती किया गया था. इसके बाद वार्ड नंबर 65 में शिफ्ट कर दिया गया. संदीप सिंह की हालत में सुधार होने लगा.

गुरुवार यानी 1 जून को मरीज की हालत में आंशिक सुधार होने पर पत्नी अंकिता सिंह ने पति को डिस्चार्ज कराने के लिए ड्यूटी डॉक्टर से कहा था. अंकिता सिंह के आरोप के मुताबिक, ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर से डिस्चार्ज को लेकर विवाद हो गया. इसके बाद डॉक्टर और उसके साथियों ने संदीप सिंह के साथ मारपीट की.अंकिता सिंह का कहना है कि तीन घंटे बीत जाने के बाद डिस्चार्ज पेपर तैयार नहीं किया गया, जिसके बाद मैंने डॉक्टर से शिकायत की, लेकिन वह भड़क गईं.

अंकिता सिंह का कहा है कि आरोपी डॉक्टर मेरे पति को एक कमरे में ले गए और लात-घूसों से पीटा, इस दौरान जब मैं वीडियो बना रही थी तो सभी ने मोबाइल छीन लिया और वीडियो को डिलिट कर दिया. डॉक्टरों की पिटाई से घायल संदीप कुमार कुशीनगर के डीपीआरओ ऑफिस में अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत हैं.

वहीं पत्नी अंकिता भी पडरौना के जेडीएस इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं. इस मामले पर जब गुलरिया थाना इंस्पेक्टर संजय सिंह से बात हुई तो उन्होंने बताया कि इस मामले पर पीड़ित पक्ष की तरफ से तहरीर मिली, जिसके बाद मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है, जिसमें मारपीट और बलवा के तहत धारा 147,323,504,442, मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है.

Latest articles

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...