8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्य'अब रेल मंत्री नहीं केवल एक आत्ममुग्ध प्रचारमंत्री दिखता है', ओडिशा ट्रेन...

‘अब रेल मंत्री नहीं केवल एक आत्ममुग्ध प्रचारमंत्री दिखता है’, ओडिशा ट्रेन हादसे पर RJD का पीएम मोदी पर हमला

Published on

पटना

ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे में अब तक 280 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 1200 से ज्यादा लोग घायल हैं। इसी दौरान बिहार में सीएम नीतीश कुमार से लेकर सभी पार्टियों के नेताओं ने शोक जताया है। बीजेपी ने बिहार में अपने सारे कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। लेकिन दूसरी तरफ ओडिशा ट्रेन हादसे के बाद बिहार में राजनीति भी गरम हो गई है। एक तरफ इस हादसे के बाद सारे देश में गम का माहौल है तो दूसरी तरफ आरजेडी ने बगैर नाम लिए सीधे पीएम मोदी पर हमला बोला है। राष्ट्रीय जनता दल ने हादसे को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। 80% तक की छूट- कपड़े, जूते, सामान और बहुत कुछ पर डील |

ओडिशा ट्रेन हादसे पर RJD ने पीएम मोदी को घेरा
राष्ट्रीय जनता दल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया। ये ट्वीट शनिवार की सुबह 11 बजे किया गया। इसमें RJD ने लिखा कि ‘दुःखद रेल हादसा। एक दौर था जब देश रेल मंत्री का नाम जानता था। रेल बजट अलग पेश होता था। रेलवे का निजीकरण नहीं हुआ था। युवाओं को रेलवे में लाखों नौकरियां मिलती थीं। अब कोई रेल मंत्री को नहीं जानता! सारी हरी झंडी केवल और केवल एक आत्ममुग्ध प्रचारमंत्री दिखाता है।’ नीचे देखिए वो ट्वीट

सीएम नीतीश ने ओडिशा ट्रेन हादसे पर शोक जताया
वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ओडिशा के बालासोर में बहनागा रेलवे स्टेशन के पास हुई भीषण रेल दुर्घटना में 200 से अधिक लोगों की मृत्यु को अत्यंत दुखद बताया है। मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी संदेश में कहा गया है कि ‘सीएम नीतीश कुमार इस दुखद घटना से मर्माहत हैं। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृत लोगों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। सीएम नीतीश ने दुख की इस घड़ी में मृतक के शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुये लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी ईश्वर से कामना की है।’ वहीं बिहार में विपक्षी बीजेपी ने तत्काल अपने सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।

Latest articles

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...