8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्य'दोषियों को बख्‍शेंगे नहीं', अस्‍पताल में घायलों से मिलने के बाद पीएम...

‘दोषियों को बख्‍शेंगे नहीं’, अस्‍पताल में घायलों से मिलने के बाद पीएम मोदी ने दिया क्‍लीयर मैसेज

Published on

बालासोर

पीएम मोदी ओडिशा दौरे पर हैं। वह पहले बालासोर ट्रेन हादसे वाली जगह पहुंचे और उसके बाद घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे। भीषण ट्रेन हादसे में अब तक 261 से अधिक मौतें हो चुकी हैं। देश के सबसे भीषण रेल हादसों में शामिल इस दुर्घटना में करीब 1,000 यात्री घायल हुए हैं।

पीएम मोदी ने कहा, ‘यह एक दर्दनाक घटना है। सरकार घायलों के इलाज के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। यह एक गंभीर घटना है, हर एंगल से जांच के निर्देश जारी किए गए हैं। दोषी पाए जाने वालों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। रेलवे ट्रैक बहाली की दिशा में काम कर रहा है। मैंने घायलों से मुलाकात की।’

अधिकारियों के साथ बैठक में पीएम मोदी
पीएम मोदी ने घटनास्थल पर अधिकारियों के साथ बैठक ली। हादसे की जगह पर पीएम मोदी ने चल रहे राहत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्थानीय अधिकारियों, आपदा राहत बलों के कर्मियों और रेलवे अधिकारियों के साथ बातचीत की।

घायलों को हरसंभव मदद का निर्देश
पीएम ने कैबिनेट सचिव और स्वास्थ्य मंत्री से घटनास्थल पर बात की। पीएम ने उनसे घायलों और उनके परिवारों को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने को कहा। पीएम मोदी ने ‘संपूर्ण सरकार’ दृष्टिकोण पर जोर दिया ताकि इस त्रासदी की विभीषिका को कम किया जा सके ।

‘शोकाकुल परिवारों को और कष्ट न उठाना पड़े’
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि किसी शोक संतप्त परिवारों को असुविधा का सामना न करना पड़े और प्रभावितों को आवश्यक सहायता मिलती रहे। ​प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह स्थिति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की थी।

Latest articles

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...