12.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeभेल न्यूज़भगवान भगन्नाथ की ज्वर लीला शुरू, स्नान के बाद 14 दिन बीमार...

भगवान भगन्नाथ की ज्वर लीला शुरू, स्नान के बाद 14 दिन बीमार रहेंगे

Published on

– इस्कॉन भेल में मनाई गई स्नान पूर्णिमा

भोपाल

श्रीकृष्ण मंदिर-यादव सभा और इस्कॉन भोपाल बीवायसी (BYC) , बरखेड़ा, भोपाल में स्नान पूर्णिमा के अवसर पर भगवाना जगन्नाथ, बलदेव, सुभद्रा को स्नान कराया गया। इससे पहले भक्तों ने भगवान को 56 भोग लगाए। ये भोग भक्त अपने घर से बनाकर लाए थे। ये अवसर होता है जब सभी आम और खास को भगवान का अभिषेक करने का अवसर दिया जाता है। इसी का लाभ लेकर कई भक्तों ने भगवान का अभिषेक किया। मान्यता है कि जो भगवान जगन्नाथ का दर्शन करता है या अभिषेक करता है उसे पुनर्जन्म नहीं लेना पड़ा। इसी मान्यता के साथ कई लोगों ने आगे आकर भगवान का अभिषेक किया गया है। इससे पहले भगवान का विभिन्न द्रव्यों पुजारियों ने अभिषेक किया।

अब 14 दिन बाद होंगे दर्शन्
अब 15 वें दिन तक भगवान जगन्नाथ के दर्शन होंगे। 14 दिन तक भगवान क्वारेंटीन रहेंगे। इस दौरान भगवान को औषधीय काढ़े एवं अन्य औषधीय व्यंजन परोसे जाएंगे ताकि उनका बुखार ठीक हो जाए। भक्त गण रोज भगवान के लिए विभिन्न औषधीय काढ़े और भोग बनाएंगे। इसके लिए विभिन्न जगह से जड़ी बूटियां भी मंगवाई गई हैं।

रथयात्रा 25 जून को कमलापति रेलवे स्टेशन से निकलेगी
इस्कॉन भोपाल बीवायसी (भेल) 25 जून, रविवार को जगन्नाथ बलदेव सुभद्रा महारानी की रथयात्रा निकालेगा। इस्कॉन भोपाल बीवायसी के अध्यक्ष रसानंद दास ने बताया कि रथयात्रा रानी कमलापति रेलवे स्टेशन प्लेटफाॅर्म क्रमांक एक के सामने से शुरू होगी। रथयात्रा का आकर्षण रूस और यूक्रेन के भक्त होंगे। रथयात्रा 25 जून, रविवार को दोपहर 1 बजे रानी कमलापति रेलवे प्लेटफॉर्म क्रमांक एक के सामने से शुरू होगी, जो 7 नंबर चौराहा, नेशनल हॉस्पिटल, प्रियदर्शनी मार्केट, बिटटन मार्केट , 1100 क्वार्टर, गणेश मंदिर, शैतानसिंह चौराहा, शाहपुरा सेक्टर ए, ओरा मॉल, त्रिलंगा, गुलमोहर मार्केट, रेडिसन होटल, दानापानी से हाेती हुई दाना पानी स्थित इस्कॉन की राधेश्याम गो शाला पर समाप्त होगी। समापन स्थल इस्कॉन गो शाला में दस हजार लोगों का भंडारा रखा गया है। रथयात्रा के बाद वहां रथयात्रा में आए भक्त भगवान जगन्नाथ का महाप्रसाद पाएंगे।

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...

भेल की बोर्ड बैठक में बड़ा फैसला: वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों के रखरखाव के लिए टिटागढ़ रेल के साथ बनेगा नया जॉइंट वेंचर

नई दिल्ली | देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग और विनिर्माण कंपनी, भारत हैवी...