8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeराज्यबालोसर में ढहाया गया स्कूल, ट्रेन हादसे के बाद यहां रखी थीं...

बालोसर में ढहाया गया स्कूल, ट्रेन हादसे के बाद यहां रखी थीं लाशें, छात्रों ने पढ़ने से कर दिया था इनकार

Published on

भुवनेश्वर,

ओडिशा में दो जून को हुए भीषण ट्रेन हादसे में 288 लोगों की मौत ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. इस ट्रेन हादसे में मारे गए लोगों के शवों को बालासोर के एक स्कूल में रखा गया है. लेकिन स्कूल को अस्थाई मुर्दाघर बनाए जाने से छात्र और उनके परिजन नाराज हैं. आलम ये है कि छात्र अब इस स्कूल में आने से कतरा रहे हैं. ऐसे में सरकार ने स्कूल को ढहाने का फैसला किया है.

यह स्कूल बालासोर जिले के बहनागा गांव में है. स्कूल में शवों को रखे जाने से छात्रों ने यहां आने से इनकार कर दिया है. इसके बाद शुक्रवार को ओडिशा सरकार ने ऐलान किया कि बहनागा स्कूल को तोड़कर दोबारा बनाया जाएगा. दरअसल स्थानीय छात्रों ने डर की वजह से इस स्कूल में पढ़ने से इनकार कर दिया है. इसके बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मुर्दाघर के तौर पर इस्तेमाल में लाए जा रही स्कूल की इमारत को ढहाकर नई इमारत बनाने के निर्देश दिए हैं.

स्कूल के एक हिस्से को ढहाया जा रहा
इस संबंध में ओडिशा के मुख्य सचिव पीके जेना और मुख्यमंत्री के सचिव पीके पांडियान की स्थानीय प्रशासन और स्कूल प्रशासन के साथ मीटिंग हुई. इस दौरान स्कूल के टीचर्स भी मौजूद रहे. बालासोर के कलेक्टर शिंदे दत्तात्रेय ने कहा कि पूरे स्कूल को ढहाया नहीं जाएगा बल्कि स्कूल के एक अस्थाई हिस्से को ही ढहाया जाएगा. इस हिस्से का इस्तेमाल डाइनिंग हॉल के तौर पर किया जा रहा था.

65 साल पुराने इस स्कूल की इमारत में सफेद कफनों में लिपटे शवों को रखा गया था, जिसके बाद स्कूल में पढ़ने वाले छात्रों के माता-पिता बच्चों को स्कूल भेजने में घबरा रहे हैं. स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) ने राज्य सरकार से इस बिल्डिंग को गिराने की गुहार लगाई थी.

बहनागा स्कूल प्रशासन का कहना है कि स्कूल में पढ़ने वाले छोटे बच्चे डरे हुए हैं. स्कूल ने बच्चों के मन से डर को निकालने के लिए ‘आध्यात्मिक कार्यक्रम’ आयोजित करने और अनुष्ठान कराने की योजना बनाई है. उन्होंने बताया कि स्कूल के कुछ सीनियर छात्र और एनसीसी कैडेट भी बचाव कार्य में शामिल हुए थे.

बच्चों के मन में बैठा है खौफ
स्कूल समिति के एक सदस्य का कहना है कि बच्चों ने टीवी पर वह दृश्य देखा, जिसमें स्कूल की बिल्डिंग में रखे शवों को दिखाया गया था. इसके बाद अब बच्चे 16 जून से शुरू होने वाले स्कूल में आने से घबरा रहे हैं. उनके लिए यह भूलना मुश्किल है कि स्कूल की इमारत में इतने सारे शव रखे हुए थे.

पहले तीन क्लास में रखे शव, फिर बाद में हॉल भी खोला
स्कूल की समिति ने पहले सिर्फ 3 कक्षाओं में शव रखने की अनुमति दी थी, लेकिन बाद में जिला प्रशासन ने पहचान के लिए शवों को खुले हॉल में रख दिया था. स्कूल में पढ़ने वाले एक बच्चे के पिता सुजीत साहू ने बताया,’हमारे बच्चे स्कूल जाने से इनकार कर रहे हैं. बच्चों की मां भी उन्हें इस स्कूल में भेजने की इच्छुक नहीं हैं. कुछ माता-पिता तो अपने बच्चों का स्कूल बदलने पर भी विचार कर रहे हैं.’

ओडिशा के बालासोर में कैसे हुआ हादसा?
रेलवे की तरफ से बताया गया कि ट्रेन नंबर 12481 कोरोमंडल एक्सप्रेस बहानगा बाजार स्टेशन के (शालीमार-मद्रास) मेन लाइन से गुजर रही थी, उसी वक्त डिरेल होकर वो अप लूप लाइन पर खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई. ट्रेन पूरी रफ्तार (फुल स्पीड) में थी, इसका परिणाम यह हुआ कि 21 कोच पटरी से उतर गए और 3 कोच डाउन लाइन पर चले गए.

Latest articles

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...