15.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्य'मेरी पत्नी को नंगा करके 120 गुंडों ने पीटा...' कश्मीर में तैनात...

‘मेरी पत्नी को नंगा करके 120 गुंडों ने पीटा…’ कश्मीर में तैनात सेना का जवान लगा रहा इंसाफ की गुहार

Published on

चेन्नै

तमिलनाडु में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां के वेल्लोर में एक महिला को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया। उसके शरीर के कपड़े उतार दिए गए और घसीटा गया। महिला के साथ यह निर्ममता 120 लोगों ने मिलकर की। इतना ही नहीं हैरान कर देने वाली बात यह है कि महिला के पति भारतीय सेना में हैं और अभी कश्मीर में तैनात हैं। महिला की हालत गंभीर है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के पति ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया और तमिलनाडु सरकार से न्याय मांगा है। वीडियो में वह कह रहे हैं, ‘मैं देश को दुश्मनों को बचाने के लिए भारतीय सेना में हूं और अभी कश्मीर में तैनात हूं। अपने घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर हूं। मेरी पत्नी को अर्धनग्न कर दिया गया और बुरी तरह पीटा गया।’ वीडियो में वह हाथ जोड़कर, घुटनों पर बैठकर न्याय मांगते नजर आ रहे हैं।

सेना के जवान हवलदार प्रभाकरन की पत्नी को स्थानीय गुंडों के बुरी तरह से पीटने की घटना कुछ ही देर में वायरल हो गई। बताया जा रहा है कि महिला को जीएच वेल्लोर अदुक्कमपराई में भर्ती कराया गया है।

महिलाओं का सम्मान बचाएं’
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद तमिलनाडु के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एन थीआगराजन वेटेरन ने कहा कि मैं इस घटना की निंदा करता हूं और तत्काल प्रतिक्रिया और कार्रवाई का अनुरोध करता हूं। उन्होंने कहा कि हम किस दुनिया में हैं? तमिलनाडु में अपनी पत्नी को बचाने के लिए कश्मीर में ड्यूटी पर तैनात सेना के एक जवान की यह दयनीय स्थिति है। जब कोई सैनिक देश की रक्षा के लिए जाता है तो सैनिक की पत्नी और परिवार की देखभाल करना सरकार की सर्वोच्च जिम्मेदारी होती है। तमिलनाडु में इस तरह की घटनाओं में वृद्धि कानूनविहीन स्थिति को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि मैं अनुरोध करता हूं कि इस मामले में तत्काल कार्रवाई की जाए और महिलाओं के सम्मान को बचाएं।

अन्नामलाई ने उठाया मुद्दा
तमिलनाडु बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कश्मीर में हमारे देश की बहादुरी से सेवा कर रहे हवलदार और तिरुवन्नमलाई में रहने वाली उनकी पत्नी से टेलीफोन पर बातचीत हुई। वास्तव में उसकी कहानी सुनकर बहुत कष्ट हुआ। मुझे शर्म महसूस हुई कि हमारी तमिल धरती पर उसके साथ ऐसा हुआ। हमारी पार्टी के लोग अब उन्हें देखने के लिए जा रहे हैं, जो वेल्लोर के एक अस्पताल में भर्ती हैं। बीजेपी उन्हें न्याय दिलाने के लिए सैनिक और उनके परिवार के साथ खड़ी है।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...