15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्य80 सीटें छोड़ो, वाराणसी जीत के दिखा दो, संन्यास ले लूंगा... अखिलेश...

80 सीटें छोड़ो, वाराणसी जीत के दिखा दो, संन्यास ले लूंगा… अखिलेश को चैलेंज देने वाले हरनाथ कौन?

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश में मौसम और राजनीति दोनों इन दिनों खूब गर्माई हुई है। एक तरफ भारतीय जनता पार्टी टिफिन बैठकों के जरिए कार्यकर्ताओं को एकजुट कर लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटने का संदेश दे रहे हैं। घर-घर पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 9 साल के कार्यकाल के बारे में लोगों को अवगत कराने पर जोर दे रहे हैं। वहीं, विपक्ष ने भी अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी जिला स्तर पर शिविरों के जरिए कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में लगी हुई है। लगातार कार्यकर्ता सम्मेलनों के जरिए पार्टी को ग्रास रूट लेवल पर मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। इस क्रम में सीतापुर के नैमिषारण्य में समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस दौरान अखिलेश यादव ने लोकसभा चुनाव 2014 में 80 सीटों पर जीत का दावा किया। अब इस पर राजनीति शुरू हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने अखिलेश यादव को चैलेंज दे दिया है। उन्होंने कहा है कि 80 सीटों की बात छोड़िए, वाराणसी की सीट अगर जीत कर दिखा देंगे तो राजनीति से संन्यास ले लूंगा।

हरनाथ सिंह यादव ने क्या कहा?
भाजपा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने अखिलेश यादव को अपने ही अंदाज में चैलेंज दे दिया है। उन्होंने कहा है कि प्रिय अखिलेश यादव जी, उत्तर प्रदेश के 80 सीट पर जीत के दावे तो छोड़ ही दीजिए। आप केवल एक लोकसभा सीट वाराणसी ही जीत कर दिखा दीजिए। सिर्फ एक सीट वाराणसी। अगर आपकी पार्टी ने ऐसा कर दिया तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। राज्यसभा की सदस्यता से भी उसी दिन इस्तीफा दे दूंगा। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि यह आपका केवल और केवल बड़बोलापन है।

सांसद ने कहा कि आपके पाले-पोसे शातिर अपराधी और माफियाओं को तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने ठिकाने लगा दिया है। 2024 के चुनाव के बाद आपकी पार्टी भी ठिकाने लग जाएगी। अब हरनाथ सिंह यादव के इस चैलेंज को अखिलेश यादव स्वीकार करते हैं या नहीं, यह तो बाद की बात है। अखिलेश यादव के बयान ने प्रदेश का राजनीतिक पारा गरमा जरूर दिया है।

अखिलेश यादव का बयान क्या?
अखिलेश यादव ने इससे पहले सीतापुर नैमिषारण्य में दो दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद कहा कि प्रदेश की 80 सीटों पर समाजवादी पार्टी जीत दर्ज करने जा रही है। लोकसभा चुनाव 2014 में पार्टी बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही है। कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक है। सभी एकजुट होकर भाजपा के खिलाफ लड़ाई में शामिल हो रहे हैं। लोगों का गुस्सा वर्तमान सरकार की कुव्यवस्था से है। समाजवादी पार्टी को हर वर्ग का साथ मिल रहा है। उन्होंने भीषण गर्मी के बाद भी कार्यकर्ताओं के उत्साह को सत्ता के खिलाफ लोगों के बीच गुस्से जोड़ा। अखिलेश लोगों के भीतर हो रहे इसी बदलाव से डर गई है। उनके दावे के बाद भाजपा की ओर से करारा जवाब सामने आया है।

कौन हैं हरनाथ सिंह यादव?
हरनाथ सिंह यादव भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद हैं। 1 अप्रैल 1941 को जन्मे हरनाथ सिंह यादव मैनपुरी से आते हैं। उनका जन्म यादव बहुल गोपालपुर गांव में हुआ था। हरनाथ सिंह यादव ने आरएसएस के जिला प्रचारक के तौर पर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। इसके बाद वे भाजपा के राज्य महासचिव पद तक पहुंचे। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का करीबी माना जाता है। हालांकि, पहली बार वर्ष 1996 में निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर उन्होंने विधान परिषद का चुनाव जीता था।

समाजवादी पार्टी के समर्थन से हरनाथ सिंह यादव 2006 में आगरा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुने गए। 2014 के विधान परिषद चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। 2017 के यूपी चुनाव में उन्हें मैनपुरी का प्रभारी बनाया गया ।3 अप्रैल 2018 को राज्यसभा सदस्य के रूप में चुने गए।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...