15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeभोपालविधानसभा चुनाव को लेकर पंडोखर सरकार की भविष्‍यवाणी, पूर्व मंत्री पटवारी का...

विधानसभा चुनाव को लेकर पंडोखर सरकार की भविष्‍यवाणी, पूर्व मंत्री पटवारी का खोल दिया पर्चा

Published on

इंदौर

इंदौर में पंडोखर सरकार ने राऊ विधानसभा के बीजलपुर में रविवार को हुए आयोजन में पूर्व मंत्री व वर्तमान कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के चुनावी नतीजों को लेकर भविष्‍यवाणी कर दी। पटवारी के समर्थक ने पंडोकर सरकार से पटवारी की जीत को लेकर सवाल किया था। वहीं, पंडोकर सरकार का जवाब सुन पूर्व मंत्री पटवारी के चेहरे पर मुस्‍कुराहट देखी गई।

जीतू पटवारी को लेकर पंडोकर सरकार की भविष्‍यवाणी
दरअसल, इंदौर में पंडोखर सरकार ने राऊ विधानसभा के बीजलपुर में रविवार को पूर्व मंत्री जीतू पटवारी के समर्थक कैलाश पंचोली के सवाल पर कहा कि जीतू भईया चुनाव में विजयी होंगे, विजयी होंगे, डबल मार्जिन से 101 परसेंट विजयी होंगे और अभी से मेहनत करेंगे तो 40 हजार से ज्यादा मार्जिन से विजयी होंगे। सरकार ने कहा की इसके लिए एक हवन होगा जो आप कराएंगे। श्री हनुमान कथा का पाठ होगा। जीत की गारंटी मैं देता हूं।

गले में लटका लेना पर्चा, तो मुस्‍कुराने लगे पटवारी
पंडोखर सरकार ने पर्चे पर जीतू पटवारी की जीत लिखकर सवाल पूछने वाले कैलाश पंचोली को दे दिया और कहा कि यह पर्चा लेमिनेशन कराकर गले में लटका लेना, जब तक चुनाव पुरी ना हो जाए। इस दौरान मंच के नीचे बैठे विधायक जीतू पटवारी भी भविष्यवाणी सुनकर मुस्कुराने लगे।

राऊ विधानसभा सीट 6 बार जीत चुकी है कांग्रेस
बता दें कि करीब 3 लाख 25 हजार मतदाताओं वाली राऊ विधानसभा सीट में अब तक कांग्रेस ने 6 बार जीत दर्ज की है। वही बीजेपी केवल 2 बार ही जीत का मजा चखने में कामयाब हो सकी है, हालांकि, अब तक इस विधानसभा सीट पर जितनी भी जीत बीजेपी ने दर्ज की हो, लेकिन जीत और हार का अंतर काफी कम रहा है।

राऊ विधानसभा सीट मध्य प्रदेश के इंदौर की महत्वपूर्ण विधानसभा सीट मानी जाती है। इस राऊ सीट पर वर्तमान विधायक व पूर्व मंत्री जीतू पटवारी काबिज़ हैं। इस सीट पर अब तक मतदाताओं ने अधिकतर कांग्रेस पर ही विश्वास जताया है। फिलहाल इस बार राऊ विधानसभा सीट के परिणाम किस पार्टी के पक्ष में होंगे, यह तो मतदाता ही तय करेंगे।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...