12.4 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यछात्र को फर्जी केस में फंसाया, सुसाइड नोट के बाद सवालों के...

छात्र को फर्जी केस में फंसाया, सुसाइड नोट के बाद सवालों के घेरे में यूपी पुलिस

Published on

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रहकर यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे एक छात्र ने पुलिसकर्मियों से तंग आकर अपनी जान दे दी. आशीष नाम का युवक यूपीएससी की तैयारी करता था.उसका सपना था कि एक बार परीक्षा पास कर लेगा तो ना सिर्फ अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाएगा बल्कि एक दिन इस देश की व्यवस्था को संभालने वाला ईमानदार अधिकारी भी बनेगा. लेकिन कुछ पुलिसवालों ने उसके खिलाफ ऐसा कुचक्र रच दिया जिसमें उसे अपनी जान देनी पड़ी.

अब खुदकुशी करने के बाद आशीष का सुसाइड नोट मिला है जिसमें पुलिस द्वारा परेशान किए जाने का जिक्र है. सुसाइड नोट में लिखा गया है, ‘सामने सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. धोखे से हम भाइयों को थाने बुलाकर सादे पेपर पर साइन करवा लिया है. मैं खुदकुशी करने जा रहा हूं, रहिमाबाद थाना पूरा भ्रष्ट है.’

छात्र को फर्जी केस में फंसाया गया
दरअसल जब आप ये पूरा मामला जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे. नंदू विश्वकर्मा नाम के शख्स के साथ पीड़ित परिवार का एक पुराना केस चल रहा था. दावा है कि नंदू विश्वकर्मा के साथ पुलिस ने मिलीभगत करके एक नया केस आशीष और उसके भाई के खिलाफ दर्ज करा दिया.

आरोप है कि लखनऊ के रहिमाबाद थाने के राजमणि, लल्लन और मोहित तीन पुलिसवालों ने केस हल्का करने के लिए 50 हजार रुपए मांगे. इसके बाद सुसाइड नोट में पुलिस को जिम्मेदार बताते हुए आशीष ने जान दे दी. छात्र के खुदकुशी कर लेने के बाद अब इस मामले की जांच शुरू हो गई है और आरोपी पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है.

दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी: मंत्री
इस पर यूपी सरकार में मंत्री दानिश अंसारी ने कहा कि लखनऊ में पढ़ाई कर रहे लड़के की आत्महत्या की घटना गंभीर है और यूपी सरकार इस समय परिवार के साथ खड़ी है.उन्होंने कहा कि तुरंत ही दोषियों के खिलाफ करवाई की गई है, कोई बक्शा नहीं जाएगा. यह सपा का शासन काल नहीं है. वहीं मुख्य विपक्षी दल सपा के प्रवक्ता अमीक जामेई ने यूपी पुलिस पर निशाना साधते हुए कहा, ‘शुक्र है उस लड़के को पुलिस ने गोली नहीं मारी. जो छात्र हैं उनसे मौके छीने गए, आशीष बैकवर्ड था. आशीष जैसी हजारों कहानियां रोज़ यूपी में आती हैं.

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना
वहीं कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने यूपी सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार के भ्रष्ट और निर्लज्ज सिस्टम ने एक होनहार युवक की जान ले ली और जिम्मेदार कोई नहीं, पार्टी के शासन में पुलिस का जो आताताई, निर्मम और संवेदनहीन रवैया है वो इस घटना से सामने आ गया है.

Latest articles

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...