6.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यसमुद्र देवता की पूजा के बाद बीजेपी विधायक ने किया हवन, कौन...

समुद्र देवता की पूजा के बाद बीजेपी विधायक ने किया हवन, कौन हैं प्रद्युमन सिंह जडेजा

Published on

अहमदाबाद

1999 की तरह बिपरजॉय तूफान अंतिम वक्त पर अपना रूट बदलेगा और कराची की तरफ मुड़ जाएगा। बिपरजॉय जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है वैसे-वैसे तैयारियों के साथ दुआओं का दौर भी जारी है। बिपरजॉय के कच्छ के मांडवी और कराची के बीच लैंड फाल करने की अनुमान व्यक्त किया जा रहा है। ऐसे में कच्छ जिले की लखपत, अबडासा और मांडवी तहसीलों में बड़े नुकसान की आशंका है, हालाकि बिपरजॉय 11 और 12 जून के मुकाबले 13 जून Very severe cyclone की कैटेगरी में है। पहले दो दिन यह Extremely severe cyclone की कैटेगरी में था।

समुद्र देवता में गहरी आस्था
आम लोगों के समुद्र देवता की पूजा और कामना के साथ अबडासा से बीजेपी के विधायक प्रद्युमन सिंह जडेजा ने अब समुद्र देवता की शांति के हवन किया है। पहले उन्होंने जखाऊ पोर्ट के तट पर पहुंचकर पूजा की थी। तब वे कच्छ कुलदेवी मां आशापुरा मंदिर से नारियल लेकर जखाऊ पहुंचे थे। जडेजा लोगों प्रशासन के साथ समन्वय रखने के साथ समुद्र देवता की पूजा भी कर रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि इसका जरूर असर पड़ेगा। कच्छ मित्र के वरिष्ठ पत्रकार कीर्तिभाई खत्री कहते हैं कि लोगों की समुद्र देवता में अटूट आस्था है। ऐसा नहीं है कि वे अभी पूजा कर रहे हैं। वे सामान्य दिनों में समुद्र की पूजा करते हैं। ऐसे में अब देखना यह होगी कि पिछली बार की तरह क्या तूफान का रुट बदलेगा। पिछली बार तूफान के डायवर्ट होने से अबडासा में नुकसान हुआ था और बाकी कच्छ बच गया था।

तीसरी बार के विधायक हैं जडेजा
प्रद्युमन सिंह जडेजा कच्छ जिले की अबडासा विधानसभा से विधायक हैं। वे पहली बार 2012 में जीते थे। इसके बाद से लगातार वे बीजेपी की टिकट पर जीत रहे हैं। जडेजा अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं। वे काफी सरल तरीके से लोगों के बीच रहते हैं। कच्छ के ऊपर आई मुसीबत को टालने के लिए जडेजा प्रशासनिक तैयारियों के साथ पूजा-पाठ भी कर रहे हैं तूफान शांत हो या फिर 1999 की तरफ अपना रास्ता बदल दे। कच्छ के लिए सबसे ज्यादा भयावह तूफान 1998 को था जो कच्छ में ही टकराया था। इसके बाद अगले साल 1999 में भी तूफान आया था। यह अंतिम वक्त पर डायवर्ट होकर कराची की तरफ चला गया था। इस तूफान का लैंडफाल कराची में हुआ था।

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...