12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यस्कूल में 'जय श्री राम' के नारे लगाने वाले 4 छात्र सस्पेंड,...

स्कूल में ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने वाले 4 छात्र सस्पेंड, MNS ने किया विरोध प्रदर्शन

Published on

नई दिल्‍ली,

मुंबई के वाशी में सेंट लॉरेंस स्कूल ने चार छात्रों को स्कूल कैंपस में ‘जय श्री राम’ के लगाने के लिए सस्पेंड कर दिया गया है. छात्रों को सस्पेंड करने के बाद उनके माता-पिता और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) स्कूल के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. मिली जानकारी के मुताबिक एमएनएस ने कहा है कि छात्रों को वापस स्कूल में नहीं लिया गया तो स्कूल में तोड़फोड की जाएगी.

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, मंगलवार 13 जून 2023 दोपहर को कुल 7-8 छात्र ‘जय श्री राम’ के नारे लगाते और चिल्लाते हुए वॉश रूर में गए. इसके बाद स्कूल प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए चार छात्रों को निलंबत कर दिया गया है. छात्रों के माता-पिता का कहना है कि छात्रों को ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने पर स्कूल से निकाल दिया गया है.

MNS की स्कूल में तोड़फोड़ की चेतावनी
छात्रों को स्कूल निलंबतित करने के बाद एमएनएस सस्पेंड हुए छात्रों के माता-पिता के साथ स्कूल के बाहर जमा हुए और स्कूल प्रशासन के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया है. MNS ने कहा कि ‘जय श्री राम’ के नारे लगाने के बाद 6 छात्रों को स्कूल से निकाल दिया गया. ये नारे लगाने वाले छात्र 10वीं कक्षा के छात्र हैं.

माता-पिता को सता रहा ये डर
बताया जा रहा है कि एमएनएस ने सस्पेंड छात्रों को वापस स्कूल में न लेने पर स्कूल में तोड़फोड़ की चेतावनी दी है. एमएनसी और पैरेंट्स ने स्कूल के बाहर ‘जय श्री राम’ और ‘तानाशाही नहीं चलेगी’ के नारे लगाए. 10वीं कक्षा का छात्र होने के नाते, बच्चों और माता-पिता को साल बर्बाद होने या स्कूल से व्यावहारिक अंक नहीं मिलने का डर सता रहा है.

छात्रों को सस्पेंड किया गया, निकाला नहीं गया: स्कूल प्रशासन
वहीं स्कूल प्रशासन ने छात्रों के माता-पिता को बताया कि स्कूल में इस तरह चिल्लाना अनुशासन नहीं है. सेंट लॉरेंस स्कूल वाशी की प्रिंसिपल सायरा कनेडी का कहना है कि जो छात्र चिल्लाते हुए वॉशरूम गए थे उन्हें सस्पेंड किया गया है. स्कूल से निकाला नहीं गया है. स्कूल की गरिमा को बनाए रखने के लिए यह कार्रवाई की गई है.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...