6.4 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यबिहार: पत्नी का गला रेता और तीन बच्चों को भी उतार दिया...

बिहार: पत्नी का गला रेता और तीन बच्चों को भी उतार दिया मौत के घाट, एक साथ 5 मर्डर से थर्राया खगड़िया

Published on

खगड़िया

बिहार सुबह-सुबह एक खौफनाक कांड से थर्रा उठा। यहां के खगड़िया जिले में एक ऐसे कांड को अंजाम दिया गया, जिसके बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। लोग खौफजदा हैं। लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि एक पिता, एक पति ऐसी वारदात को भी अंजाम दे सकता है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस भी थोड़ी देर के लिए सन्न रह गई। पुलिस मामले में तफ्तीश करने लगी तो सनकी पिता के दो बेटों ने इस पूरे कांड की जानकारी दी। इसके बाद तो पूरा इलाका ही हिल गया। ये खौफनाक कांड खगड़िया जिले के मानसी इलाके में अंजाम दिया गया।

खगड़िया का खौफनाक पति
खगड़िया के मानसी थाना इलाके के एकनिया गांव में सनकी पिता ने पहले अपनी तीन बेटियों का गला रेता। उसके बाद उसने पत्नी का भी गला काट दिया। जब चारों की मौत हो गई तो पति ने भी फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मानसी थाना इलाके के एकनिया निवासी मुन्ना यादव मुफस्सिल थाने के एक मामले में फरार चल रहा था। लेकिन अचानक मंगलवार की देर रात वो घर पर आ धमका। इसके बाद उसकी पत्नी से जोरदार बहस हुई। इसके बाद उसका सनकपन हद को पार कर गया। बारी-बारी से मुन्ना यादव ने 15 से 18 साल की अपनी तीन बेटियों को गला रेत कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद बेटियों का बचाव कर रही पत्नी को भी उसने गला काट कर मार डाला। आखिर में उसने घर में ही फांसी लगाकर अपनी भी जान दे दी।

दो बेटे बच गए सनकी बाप से
इस पूरे कांड को लेकर एसपी अमित कुमार ने मीडिया को जानकारी दी है। एसपी अमितेष कुमार ने कहा कि जिस समय मुन्ना यादव ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया, तब उसके दो बेटे छत पर सो रहे थे। पिता को बहनों की हत्या करते उन्होंने देखा और इसके बाद दोनों बेटे डर के मारे घर से भाग कर बाहर निकल गए। इसी वजह से उनकी जान बच पाई है। एसपी अमितेष कुमार ने कहा कि पूरे मामले की जांच के लिए भागलपुर से एफएसएल की टीम बुलाई गई है और पूर केस की गहराई से पड़ताल की जाएगी।

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...