6.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यतूफान से पहले भूकंप के झटकों से हिली कच्छ की धरती, बिपरजॉय...

तूफान से पहले भूकंप के झटकों से हिली कच्छ की धरती, बिपरजॉय को लेकर गुजरात में अलर्ट

Published on

नई दिल्ली,

तूफान की चेतावनी के बीच कच्छ में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.5 रही. गुजरात के कच्छ में बुधवार शाम 5:05 बजे यह भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र बिंदु बचाव से 5 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में रहा. इससे पहले शाम 4:15 बजे करीब जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ इलाके में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इस भूकंप के झटके की तीव्रता 3.4 रही थी.

एक दिन पहले दिल्ली तक कांपी थी धरती
बताते चलें कि इससे पहले मंगलवार दोपहर में भी देश की राजधानी दिल्ली में भूंकप के तेज झटके आए थे. भारत, पाकिस्तान और चीन में मंगलवार को यह झटके महसूस किए गए थे. भूकंप का असर भारत के दिल्ली-एनसीआर, जम्मू कश्मीर, चंडीगढ़ समेत कई शहरों में रहा था. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.4 मापी गई थी.

मंगलवार को ये भूकंप 1 बजकर 33 मिनट पर आया था. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जम्मू-कश्मीर के डोडा में था. इसकी गहराई जमीन से 6 किलोमीटर अंदर थी. रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.4 थी.

गुजरात के लिए चिंता का विषय है साइक्लोन
इस वक्त गुजरात के लिए भूकंप के साथ ही साइक्लोन बिपरजॉय भी चिंता का विषय है. साइक्लोन बिपरजॉय अब विकराल होकर गुजरात के करीब पहुंच रहा है. मौसम विभाग की मानें तो राज्‍य में साइक्‍लोन का लैंडफाल कल (गुरुवार), 15 जून को होना है. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 17 NDRF की टीमों को तैनात किया गया है. इसमें कच्छ में 4, द्वारका और राजकोट में 3-3, जामनगर में 2 और पोरबंदर में 1 टीम को तैनात किया गया है. बता दें कि चक्रवात बिपरजॉय आज गुजरात के पोरबंदर और द्वारका के समद्र तट से गुजर सकता है.

हजारों लोगों को सुरक्षित जगह किया जा रहा शिफ्ट
बिपरजॉय के चलते गुजरात से लेकर महाराष्ट्र तक अलर्ट जारी कर दिया गया है. बिपरजॉय तेजी से गुजरात की तरफ बढ़ रहा है. इस तूफान से निपटने के लिए द्वारका, कच्छ, पोरबंदर, नवसारी समेत कई जिलों में अलर्ट घोषित कर दिया गया है. अब तक हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है, ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, कई इलाकों में धारा 144 भी लगा दी गई है.

राजस्थान में बिपरजॉय के असर से बारिश
राजस्थान में बिपरजॉय के असर से बारिश मौसम विभाग की मानें तो राजस्थान के उदयपुर और जोधपुर संभाग में 15 जून को बारिश चक्रवात के असर से गरज के साथ बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. 16 जून को उदयपुर और जोधपुर संभाग के कई इलाकों में भारी बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं. इस दौरान, दक्षिण पश्चिमी राजस्थान में 45 से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...