13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यबिपरजॉय ने लगा दिया लॉकडाउन, हर दिन दे रहा 500 करोड़ का...

बिपरजॉय ने लगा दिया लॉकडाउन, हर दिन दे रहा 500 करोड़ का झटका

Published on

नई दिल्ली

अरब सागर में उठे ताकतवर तूफान बिपरजॉय आज यानी गुरुवार को गुजरात के कच्छ में तट से टकराने वाला है। संभावना है कि शाम 4 से 8 बजे के बीच ये तूफान कच्छ तट से टकरा सकता है। इस दौरान तूफान की रफ्तार 150 किमी प्रति घंटे की होगी। चक्रवाती तूफान को देखते हुए गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ के तटीय इलाकों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस तूफान के मद्देनजर तटीय इलाकों में भारी तबाही की आशंका है। बिपरजॉय के चलते अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हो रहा है। इन इलाकों में सभी औद्योगिक गतिविधियां ठप है। तूफान को देखते हुए पूरे इलाके को खाली करवा लिया लिया है। कच्छ जिसे इंडस्ट्रियल पावर हाउस कहा जाता है, वहां कामकाज पूरी तरह से बंद है। रेलवे की 67 से अधिक ट्रेनें कैंसिल कर दी गई है। विमान सेवाएं रोक दी गई है। इस चक्रवाती तूफान के कारण हर दिन 500 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हो रहा है।

बिपरजॉय हर दिन दे रहा है 500 करोड़ का झटका
चक्रवाती तूफान बिपरजॉय का सबसे ज्यादा असर कच्छ के तटीय इलाकों पर देखने को मिलता है। कच्छ यहां 357 से अधिक उद्योग, कल कारखाने हैं, वहां इस तूफान के कारण कामकाज पूरी तरह से बंद है। कच्छ में जहां 357 बड़े उद्योग, जिसमें कई बड़ी कंपनियां शामिल है और 6700 एमएसएमई मिलकर 6.5 लाख करोड़ का कारोबार करते हैं । इस तूफान के कारण पूरे इलाके को खाली करवा लिया गया है। जिसके चलते सारे उद्योग-धंधे बंद है और रोजाना करीब 400-500 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।

ये उद्योग सबसे ज्यादा प्रभावित
इस तूफान के कारण देश के दो सबसे बड़े बंदरगाहों कांडला बंदरगाह और मुंद्रा पोर्ट पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। पोर्ट पर कामकाज बंद होने की वजह से यहां ट्रांसपोर्टेशन का वेटिंग पीरियड 2 दिन से बढ़कर 15 दिन पर पहुंच गया है। पोर्ट के अलावा यहां साल्ट मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्रीज यानी नमक बनाने वाले उद्योगों को भारी नुकसान हुआ है। ये सीजन नमक उद्योगों के लिए पीक सीजन होता है। इस सीजन में वहां रोज 20 लाख टन नमक का उत्पादन होता है, लेकिन इस तूफान के कारण कारोबार ठप हो चुका है। मजदूरों को वर्कर्स को वहां तटीय इलाकों से निकाल लिया गया है। वहीं एक और चिंता सता रही है। कांडला और मुंद्रा पोर्ट पर कई कैमिकल्स टैंकर में बंद है। तूफान में इन कैमिकल्स को नुकसान पहुंचने की आशंका है।

अडानी-अंबानी का काम भी रुका
तूफान की वजह से मछुआरों, बंदरगाहों में काम करने वालों और ऑयल रिग्स में काम करने वालों की आजीविका प्रभावित हुई है। कंपनियों का एक्सपोर्ट-इंपोर्ट प्रभावित हो रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज  ने सिक्का पोर्ट से डीजल और दूसरे ऑयल प्रॉडक्ट्स का निर्यात रोक दिया है। इस पोर्ट की रोजाना क्षमता 704,000 बैरल है। अडानी ग्रुप  ने भी फिलहाल उस इलाके में अपना कामकाज बंद कर दिया है। अडानी के मुंद्रा पोर्ट भी बंद कर दिया गया है। यह देश का सबसे बिजी कंटेनर हार्बर है। इसके साथ-साथ वडिनार और सिक्का के ऑयल पोर्ट को भी बंद कर दिया गया है। कांडला, ओखा, बेदी, और नवलाखी बंदरगाहों में भी कामकाज बंद है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...