13.5 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यधर्मांतरण रोधी कानून को निरस्त करेगी कर्नाटक सरकार, हटेंगे हेडगेवार- सावरकर के...

धर्मांतरण रोधी कानून को निरस्त करेगी कर्नाटक सरकार, हटेंगे हेडगेवार- सावरकर के अध्याय

Published on

बेंगलुरु

कर्नाटक की सिद्धरमैया सरकार की कैबिनेट ने फैसला लिया है कि पूर्ववर्ती भाजपा सरकार की तरफ से लाए गए धर्मांतरण रोधी कानून को निरस्त किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री एचके पाटिल ने कहा कि कैबिनेट ने इस आशय के प्रस्ताव को पास कर दिया है। बीजेपी सरकार 2021 में एक बिल लेकर आई थी। उसके बाद फैसला लिया गया कि बिल को प्रभावी बनाने के लिए एक आर्डिनेंस लाया जाए। 17 मई 2022 को इसे कर्नाटक के राज्यपाल थावर चंद गहलोत ने मंजूरी दे दी थी। सितंबर में इसे सदन से पारित भी करा दिया गया था। कांग्रेस ने तब भी इसका विरोध किया था।

एक अन्य अहम फैसले में कर्नाटक कैबिनेट ने बृहस्पतिवार को कन्नड़ और सामाजिक विज्ञान की पाठ्यपुस्तकों के संशोधन को मंजूरी दे दी। मौजूदा शैक्षणिक वर्ष के लिए राज्य में कक्षा छह से दस तक की किताबों को लेकर ये फैसला किया गया है। इसके तहत आरएसएस के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार और हिंदुत्व विचारक वीडी सावरकर पर केंद्रित अध्यायों को हटाने का फैसला किया।

सावित्रीबाई फुले, इंदिरा गांधी को लिखे गए नेहरू के पत्र होंगे पाठ्यक्रम में शामिल
कैबिनेट की बैठक में यह भी फैसला किया गया कि सावित्रीबाई फुले, इंदिरा गांधी को लिखे गए नेहरू के पत्रों और बीआर आंबेडकर पर कविता को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। भाजपा की पिछली सरकार ने जो बदलाव किए थे उनको हटाया जाएगा। कांग्रेस ने अपने चुनावी घोषणापत्र में इस आशय से जुड़ा वायदा किया था कि वह स्कूली पाठ्यपुस्तकों में भाजपा सरकार द्वारा किए गए बदलावों को हटा देगी।

कांग्रेस ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) को भी खत्म करने का वायदा किया था। कानून व संसदीय मामलों के मंत्री एचके पाटिल ने कैबिनेट की बैठक के बाद कहा कि पाठ्यपुस्तकों में संशोधन के संबंध में कैबिनेट ने विभाग द्वारा लाए गए प्रस्ताव पर चर्चा की और अपनी मंजूरी दे दी। प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री मधु बंगारप्पा ने कहा कि कांग्रेस ने पाठ्य पुस्तकों में संशोधन करने का वायदा किया था। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की ख्वाहिश है कि जो भी वायदे जनता से किए गए थे, उन पर तत्काल प्रभाव से अमल किया जाए।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...