7.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यहमारे प्लान को लीक कर देते थे.. नीतीश ने बताया मांझी को...

हमारे प्लान को लीक कर देते थे.. नीतीश ने बताया मांझी को क्यों दिखाया बाहर का रास्ता

Published on

पटना

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी का मंत्री बेटा अचानक नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा क्यों दिया? इस पर से नीतीश कुमार ने पर्दा उठा दिया। उन्होंने कहा कि ‘हमारी मीटिंग की अंदर की बात बीजेपी को बता देते थे, इसलिए मैंने बोला कि पार्टी को मर्ज करिए या जाइए यहां से।’ 13 जून को अचानक मंत्री संतोष सुमन मांझी ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद बिहार की राजनीति में हलचल मच गई थी। रिजाइन करने के बाद उन्होंने कहा था कि जेडीयू में उनकी पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा को विलय करने का दबाव दिया जा रहा था।

‘अच्छा हुआ… मीटिंग में रहते थे तो BJP को खबर देते थे’
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जीतन राम मांझी को लेकर पहला बयान दिया। मांझी के मंत्री बेटे ने 13 जून को नीतीश कैबिनेट से अचानक इस्तीफा दे दिया था। इस मामले पर नीतीश कुमार ने कहा कि अच्छा हुआ… मीटिंग में रहते थे तो BJP को खबर देते थे। उन्होंने साफ-साफ कहा कि उनकी स्ट्रैटजी को लीक कर देते थे। सारी प्लानिंग बीजेपी को बता देते थे। इसलिए उनसे कहा का अपनी पार्टी को मर्ज कीजिए या फिर यहां से जाइए।

हमारी बात को लीक कर देते थे मांझी- नीतीश कुमार
दरअसल, जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने तीन दिन पहले नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया था। इसके साथ ही बिहार महागठबंधन सरकार से मांझी की पार्टी निकल गई। अब इस मामले पर से नीतीश कुमार ने पर्दा उठाया है। उन्होंने कहा कि वे बीजेपी वालों से मिलते जा रहे थे। ठीक हुआ, हमसे अलग हो गए।

नीतीश को मांझी पर नहीं रह गया था भरोसा
नीतीश कुमार ने कहा कि अभी विपक्षी दलों की बैठक की तैयारी की जा रही है। अगर वो इस मीटिंग में भी वो बैठते तो अंदर की बात बीजेपी को पास कर देते। नीतीश कुमार की बातों से लगा कि उनको मांझी पर भरोसा नहीं रह गया था। नीतीश कुमार ने ये भी कहा कि मैंने उनको बोला कि वो या तो जेडीयू में मर्ज (पार्टी) करें या फिर यहां से जाएं।

Latest articles

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

रातीबड़ में 16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

भोपाल रातीबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी झागरिया में शुक्रवार सुबह एक किशोरी द्वारा खुदकुशी...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...