12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यअसम राइफल्स को 18 दिन से नहीं मिला है राशन, जानिए मैतई...

असम राइफल्स को 18 दिन से नहीं मिला है राशन, जानिए मैतई समुदाय का क्या है इससे कनेक्शन

Published on

नई दिल्ली

हिंसा की आग में झुलस रहे मणिपुर में तैनात असम राइफल्स की लगभग सात बटालियनों को पिछले 18 दिन से ताज़ा राशन नहीं मिल सका है। कहा जा रहा है कि मैतई समुदाय के लोगों ने उन रास्तों को ब्लॉक किया है जहां से राशन की सप्लाई होनी थी। मैतई समुदाय असम राइफल्स के विरोध में है और यह आरोप लगता रहा है कि असम राइफल्स पजारी संघर्ष में कुकी समुदाय का पक्ष ले रहा है।

मैतई समूहों ने असम राइफल्स पर कुकी समुदाय के प्रभाव वाली पहाड़ियों में अवैध अफीम की खेती का समर्थन करने, म्यांमार से कूकी-चिन जनजातियों के “अवैध आप्रवासन” पर आंख मूंदने और पिछले महीने संघर्ष के शुरुआती दिनों में मैतई गांवों को आग से बचाने में ढीला रवैया बरतने का आरोप लगाया है।

असम राइफल्स का क्या कहना है?
असम राइफल्स के एक अधिकारी का कहना है कि वे (मैतई समुदाय) हमारे ऊपर कुकी समुदाय का पक्ष लेने का आरोप लगाते हैं और कहते हैं कि हम आपके ट्रकों को यहां से नहीं गुजरने देंगे. हमारा बहुत सारा राशन ट्रकों में सड़ गया है।हमारे लिए यह बेहद मुश्किल हो रहा है।

अधिकारी ने कहा कि ऐसा कई बार हुआ है जब सीआरपीएफ की रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने बैरिकेड्स को तोड़ने के लिए बल प्रयोग किया है, लेकिन पांच किलोमीटर आगे एक नई नाकाबंदी पाई जाती है। आखिर हम कितना बल प्रयोग कर सकते हैं।

कहां-कहां आ रही है ज़्यादा दिक्कत?
सूत्रों के मुताबिक में हाइवे राजमार्ग NH2 को कुकी समुदाय ने बंद किया हुआ है, यह एक अहम राजमार्ग है जहां से राशन पहुंचाया जाता है। हालांकि असम राइफल्स के ट्रकों को यहां से गुजरने अनुमति दी गई है, लेकिन समस्या तब शुरू होती है जब ट्रक सिगमई (मैतई इलाके) में पहुंचते हैं। सूत्रों ने कहा कि समुदाय की महिलाएं सड़कों को बंद करके बैठी हैं।यहां तक कि अगर राशन लेकर गाड़ियां किसी तरह इम्फाल पहुंचती है, तो उन्हें दक्षिण मणिपुर ले जाना मुश्किल हो जाता है, जिसमें चुराचांदपुर, टेग्नोपोल और चंदेल जिले शामिल हैं, क्योंकि ट्रकों को बिष्णुपुर और मोइरांग में रोक दिया जाता है।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...