12.8 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यगाड़ियां, किताबें, फाइलें सब कुछ खाक... मणिपुर में आगजनी के बाद केंद्रीय...

गाड़ियां, किताबें, फाइलें सब कुछ खाक… मणिपुर में आगजनी के बाद केंद्रीय मंत्री के घर का मंजर

Published on

इंफाल,

मणिपुर में हिंसा शुरू हुए 45 से ज्यादा दिन हो चुके हैं, लेकिन नफरत की आग आज भी राज्य में सुलग रही है. यहां हिंसा में 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, 10 हजार से ज्यादा लोगों के घर जलाए जा चुके हैं. हजारों लोग अपना घर छोड़ चुके हैं. आलम ये है कि गुरुवार रात को भीड़ ने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आरके रंजन का घर भी फूंक डाला. जब आजतक केंद्रीय मंत्री के घर पहुंचा, तो वहां तबाही का मंजर नजर आया. जली हुई गाडियां, अधजली फाइलें और दीवारों पर धुएं की कालिख हालात बयां कर रही थीं.

हिंसक भीड़ को जो कुछ सामने दिखा उसे तबाह कर दिया. आग लगा दी. गाड़ी हो या अनाज की बोरियां. सब आग के हवाले कर दिया है. भीड़ ने ये हिंसा उस वक्त की जब घर में कोई भी मौजूद नहीं था. भीड़ ने घर पर पेट्रोल बम फेंके. भीड़ ने किताबें-फाइलें जला दी गईं. इन अधजली किताबों से अभी भी धुआं उठ रहा है. घर की खिड़कियों के शीशे टूटे हुए हैं.

स्थानीय लोगों ने बताया कि करीब एक हजार लोगों की भीड़ आई और उसने केंद्रीय मंत्री के घर पर हमला करना शुरू कर दिया. साथ ही कहा कि जब ये घटना हुई तब मंत्री के घर का कोई सदस्य मौजूद नहीं था, लेकिन सुरक्षाकर्मी मौजूद थे. हालांकि भीड़ ने सिक्योरिटी को निष्क्रिय कर दिया.

हालांकि इस घटना के बाद आरके रंजन सिंह ने कहा कि मैं स्तब्ध हूं. मणिपुर में लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह फेल हो गया है. उन्होंने कहा कि मैं 3 मई (जब राज्य में जातीय संघर्ष शुरू हुआ) से शांति लाने और हिंसा रोकने की कोशिश कर रहा हूं. यह सब दो समुदायों के बीच गलतफहमी है. उन्होंने कहा कि अगर इसे धार्मिक एंगल से जोड़ा जाए तो मैं एक हिंदू हूं. हमलावर हिंदू थे. इसलिए, यह धार्मिक नहीं है. बल्कि भीड़ ने हिंसा की है.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार ने शांति समिति का गठन किया है, प्रक्रिया जारी है. उन्होंने कहा कि वह घर मेरी अपनी मेहनत की कमाई से बना था. मैं भ्रष्ट नहीं हूं. इस शासन में कोई भी भ्रष्ट नहीं है. उन्होंने कहा कि सरकार सभी समुदायों से बात करेगी और कोई रास्ता निकालेगी

मणिपुर के खमेनलोक इलाके में 9 लोगों के मारे जाने की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि दोषियों को पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों द्वारा तलाशी और तलाशी अभियान जारी है. सिंह ने यह भी कहा कि उनकी सरकार राज्य की एकता और अखंडता की रक्षा करेगी और ऐसा कुछ भी नहीं करेगी जो राज्य के लोगों के हितों के खिलाफ हो. उन्होंने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए अर्धसैनिक बलों और मणिपुर पुलिस की एक टीम ने कुरंगपत और येंगांगपोकपी सहित कई जगहों पर तलाशी अभियान चलाया है.

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...