12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यकांग्रेस में शामिल होने के बजाय कुएं में कूद जाऊंगा... नितिन गडकरी...

कांग्रेस में शामिल होने के बजाय कुएं में कूद जाऊंगा… नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र के भंडारा में क्‍यों कहा ऐसा?

Published on

नागपुर

केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी ने बड़ा खुलासा क‍िया है। गडकरी ने कहा कि एक नेता ने उन्हें एक बार कांग्रेसमें शामिल होने की सलाह दी थी। इसके जवाब में उन्होंने कहा था कि वह उस पार्टी का सदस्य बनने के बजाय कुएं में कूद जाएंगे। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने दावा किया कि कांग्रेस के 60 साल के शासन में हुए कार्यों की तुलना में बीजेपी की सरकार ने पिछले नौ साल में देश में दोगुना काम किया है। गडकरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार के नौ साल पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को महाराष्ट्र के भंडारा में एक सभा को संबोधित करते हुए यह बात कही।

न‍ित‍िन गडकरी ने बीजेपी में अपने कार्य के शुरुआती दिनों को याद किया और पार्टी के अब तक के सफर को लेकर बात की। उन्होंने कांग्रेस के दिवंगत नेता श्रीकांत जिचकर द्वारा एक बार उन्हें दी गई सलाह को भी याद किया। गडकरी ने कहा क‍ि जिचकर ने एक बार मुझसे कहा था क‍ि आप एक बहुत अच्छे पार्टी कार्यकर्ता और नेता हैं। यदि आप कांग्रेस में शामिल हो जाते हैं, तो आपका भविष्य बहुत उज्ज्वल रहेगा, लेकिन मैंने उनसे कहा था कि मैं कांग्रेस में शामिल होने के बजाय कुएं में कूद जाऊंगा, क्योंकि मेरा बीजेपी और उसकी विचारधारा में मजबूत भरोसा है और मैं इसके लिए काम करना जारी रखूंगा।

‘देश के लोकतंत्र के इतिहास को नहीं भूलना चाहिए’
गडकरी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के लिए काम करते समय युवावस्था में उनमें मूल्यों को स्थापित करने के लिए संघ की भी सराहना की। मंत्री ने कांग्रेस के बारे में कहा कि पार्टी बनने के बाद से कई बार टूट चुकी है। उन्होंने कहा क‍ि हमें अपने देश के लोकतंत्र के इतिहास को नहीं भूलना चाहिए। हमें भविष्य के लिए अतीत से सीखना चाहिए। अपने 60 साल के शासन के दौरान कांग्रेस ने ‘गरीबी हटाओ’ का नारा दिया, लेकिन अपने निजी लाभ के लिए उसने कई एजूकेशन इंस्टीट्यूट खोले।

प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की
गडकरी ने भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने के नजर‍िए के लिए प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य बहुत उज्ज्वल है। गडकरी ने कहा क‍ि कांग्रेस अपने 60 साल के शासन में जितना काम नहीं कर पाई, बीजेपी सरकार ने उससे दोगुना काम पिछले नौ साल में किया है। केंद्रीय मंत्री ने याद किया कि कुछ दिन पहले जब वह उत्तर प्रदेश में थे, तब उन्होंने लोगों से कहा था कि 2024 के अंत तक उत्तर प्रदेश की सड़कें अमेरिका जैसी हो जाएंगी।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...