6.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्य'आदिपुरुष में बजरंग बली से बुलवाई बजरंग दल की भाषा', CM बघेल...

‘आदिपुरुष में बजरंग बली से बुलवाई बजरंग दल की भाषा’, CM बघेल बोले- राज्य में बैन कर सकते हैं फिल्म

Published on

रायपुर,

फिल्म आदिपुरुष बड़े परदे पर रिलीज तो हो गई है, लेकिन विवादों का पिटारा भी साथ लेकर आई है. आरोप है कि फिल्म में मर्यादा पुरुषोत्तम राम के साथ और रामायण की मूल भावना के साथ मजाक किया गया है. बकायदा दिल्ली हाईकोर्ट में फिल्म के कुछ हिस्सों को हटाने की मांग करने वाली याचिका दाखिल की गई है. इस सबके बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य में फिल्म को बैन करने के संकेत दिए हैं. साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि आदिपुरुष के बजरंग बली से बजंरग दल की भाषा बुलवाई गई है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को आरोप लगाया कि फिल्म “आदिपुरुष” में भगवान राम और भगवान हनुमान की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया. उन्होंने कहा कि अगर लोग मांग करते हैं तो कांग्रेस सरकार राज्य में इसे बैन करने पर विचार कर सकती है. उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म में डायलॉग आपत्तिजनक और अशोभनीय हैं

‘छवि को बदलने की कोशिश की जा रही है’
न्यूज एजेंसी के मुताबिक पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि क्या राज्य सरकार इस फिल्म पर प्रतिबंध लगाएगी, बघेल ने कहा, “अगर लोग इस दिशा में मांग उठाएंगे तो सरकार इस बारे में (बैन) सोचेगी. हमारे सभी देवों की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है. हमने भगवान राम और भगवान हनुमान के कोमल चेहरे को भक्ति में सराबोर देखा है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से इस छवि को बदलने की कोशिश की जा रही है.”

‘राम और हनुमान को एंग्री बर्ड के रूप में दर्शाया गया है’
बघेल ने कहा कि हनुमान को बचपन से ज्ञान, शक्ति और भक्ति के प्रतीक के रूप में पेश किया गया है, लेकिन इस फिल्म में, भगवान राम को ‘युद्धक’ (योद्धा) दिखाया गया है. राम और हनुमान को एंग्री बर्ड के रूप में दर्शाया गया है. न तो हमारे पूर्वजों ने भगवान हनुमान की ऐसी छवि की कल्पना की थी और न ही हमारा समाज इसे स्वीकार करता है.”

‘फिल्म में डायलॉग और भाषा अशोभनीय’
उन्होंने कहा, “इस फिल्म में डायलॉग और भाषा अशोभनीय है. तुलसीदास की रामायण में, भगवान राम को ‘मर्यादा पुरुषोत्तम’ के रूप में चित्रित किया गया था और सभ्य भाषा का उपयोग किया गया था. ‘आदिपुरुष’ में किरदारों के डायलॉग बेहद निचले स्तर के हैं. जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री थे, तब उन्होंने रामानंद सागर को महाकाव्य धारावाहिक रामायण बनाने का सुझाव दिया था, जो बेहद लोकप्रिय हुआ. ‘आदिपुरुष’ के बहाने भगवान राम और हनुमान की तस्वीरों को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया और पात्रों के मुंह में अभद्र शब्द डाले गए. युवा पीढ़ी इससे क्या सीखेगी?”

‘बजरंग बली को बजरंग दल की भाषा बुलवाई’
सीएम ने आरोप लगाया कि इस फिल्म में भगवान बजरंग बली को बजरंग दल की भाषा बुलवाई गई है. उन्होंने कहा, “उन्हें धर्म का संरक्षक कहने वाले राजनीतिक दलों के लोग इस फिल्म पर चुप क्यों हैं? ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द केरल स्टोरी’ पर बयान देने वाले बीजेपी नेता ‘आदिपुरुष’ पर चुप क्यों हैं? इस पर भाजपा के नेता कुछ नहीं बोल रहे हैं.”

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...