14.7 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यबीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के कार्यक्रम में बवाल, पथराव के बाद जमकर...

बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह के कार्यक्रम में बवाल, पथराव के बाद जमकर हुई मारपीट

Published on

गोंडा,

बीजेपी सांसद बृज भूषण सिंह शनिवार को गोंडा में एक कार्यक्रम शामिल हुए. यहां कार्यक्रम के बाद सेल्फी लेने के चक्कर मे प्रधान व पूर्व प्रधानों के समर्थक आपस मे भिड़ गए. इसके बाद जमकर पथराव हुआ और कुर्सियां उछली गईं. इसी बीच सांसद का काफिला सुरक्षित मौके से निकल गया. दरअसल, घटना करनैलगंज थाना क्षेत्र के बरबट गांव की है. यहां बीजेपी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का लाभार्थी सम्मेलन था, जिसके मुख्य अतिथि सांसद बृज भूषण सिंह थे.

एसपी आकाश तोमर ने बताया कि ग्राम सभा बिराहिमपुर बिलहरा थाना हुजूरपुर जनपद बहराइच के वर्तमान प्रधान फकरु पुत्र मुजम्मिल व पूर्व प्रधान आफत पुत्र मुजफ्फर के समर्थकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. 4 लोगों को नामजद करते हुए 12 से 13 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. सेल्फी लेते वक्त मामूली कहासुनी हुई थी. बाद में पानी के टैंकर से पानी पीने को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था. फिलहाल मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है और शांति है.

बता दें कि इससे पहले सांसद बृजभूषण सिंह ने मीडिया से दावा किया कि यूपी की जनता तय कर चुकी है कि 80 की 80 सीट बीजेपी के पक्ष में जाने वाली है. सभी देशवासियों ने तय कर रखा है कि मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाना है. बहुत बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़ने जा रहा है. इस समय मोदी लहर चल रही है.

‘देश में ऐसे मुसलमान, जिनके पूर्वज हिंदू थे’
बृजभूषण सिंह ने अल्पसंख्यक लाभार्थी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश में ऐसे मुसलमान हैं, जिनके पूर्वज हिंदू थे. हमने देवीपाटन मंडल के हर एक गांव के मुसलमान का इतिहास खोजने का प्रयास किया है. इन लोगों को हिंदू से मुसलमान क्यों होना पड़ा था, इसकी भी एक कहानी है. वो ये है, अगर एक कुएं का पानी किसी मुसलमान ने पिया और उसी कुएं का पानी पीने पर हिंदुओं को मुसलमान करार दिया गया था.

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...