6.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्य'हम हिन्दू एक हों तभी बन सकता है हिंदूराष्ट्र', कांग्रेस विधायक की...

‘हम हिन्दू एक हों तभी बन सकता है हिंदूराष्ट्र’, कांग्रेस विधायक की अपील, पार्टी बोली- ये उनकी निजी राय

Published on

नई दिल्ली

छत्तीसगढ़ की एक कांग्रेस विधायक अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गई हैं। इसमें उन्होंने हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए हिंदुओं से एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने यह भी अपील की है कि इस दिशा में प्रयास करें। उनका यह वीडियो सामने आने के बाद वह चर्चाओं में आ गई हैं।

कांग्रेस विधायक अनीता योगेंद्र शर्मा धरसींवा विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं। वह शुक्रवार को पुरी शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती के जन्मदिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित एक सभा में पहुंची थीं। इस दौरान उन्होंने लोगों से हिंदू राष्ट्र के लिए अपील की और उनके बयान का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया वायरल हो गया। हालांकि, कांग्रेस ने उनके इस बयान से खुद को अलग कर लिया है और इसे उनकी निजी राय बताया है।

अनीता योगेंद्र शर्मा ने एक कार्यक्रम में कहा कि हम जहां भी हों चाहे गांव में हों या कहीं भी हों, वहां हम हिंदू राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित होकर काम करें, हम हिन्दू एक हों तभी हिंदू राष्ट्र बन सकता है। इस बयान के बाद वह सुर्खियों में आ गईं। इसके बाद जब उनसे उनके बयान को लेकर सवाल किया गया तो शर्मा ने संवाददाताओं से कहा कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया और वह केवल देश में रहने वाले लोगों की एकता के बारे में बात कर रही थीं।

वहीं, उनके बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदार गुप्ता ने कहा कि यदि कांग्रेस समान नागरिक संहिता का समर्थन करती है तब राम राज्य कायम होगा क्योंकि समान नागरिक संहिता तुष्टीकरण की राजनीति को समाप्त कर देगा। इस बीच प्रदेश कांग्रेस के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि अनीता शर्मा का बयान उनका निजी वक्तव्य हो सकता है। कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से संविधान के साथ खड़ी है। डॉक्टर भीम राव अंबेडकर, पंडित नेहरू और डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जैसे मनीषियों ने भारत का जो संविधान बनाया था उस संविधान में धर्मनिरपेक्षता का उल्लेख है कांग्रेस पार्टी उस धर्मनिरपेक्षता के साथ पूरी तरह से खड़ी है।

शुक्ला ने कहा कि हर व्यक्ति की अपनी विचारधारा हो सकती है। कांग्रेस पार्टी मत भिन्नता का स्वागत करती है। पार्टी में विभिन्न धर्मावलंबी लोग हैं। हम हर धर्म का स्वागत करते हैं यह कांग्रेस पार्टी की खूबसूरती है। अनीता शर्मा जी ने जो कहा है वह उनका निजी विचार हो सकता है।

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...