15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यकच्छ-सौराष्ट्र में कहर के बाद 'बिपरजॉय' ने जाते-जाते उत्तरी गुजरात में किए...

कच्छ-सौराष्ट्र में कहर के बाद ‘बिपरजॉय’ ने जाते-जाते उत्तरी गुजरात में किए बाढ़ जैसे हालात

Published on

अहमदाबाद

समुद्री चक्रवात बिपरजॉय ने गुजरात के कच्छ और सौराष्ट्र में ही नहीं बल्कि उत्तरी गुजरात को भारी नुकसान पहुंचाया है। कच्छ के जखाऊ पोर्ट पर लैंडफॉल के बाद आगे बढ़े बिपरजॉय से राजस्थान से सटे पाटण और बनासकांठा जिलों में भारी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इसके चलते पाटण जिले के चारणका में स्थित एशिया के सबसे बड़े सोलर पार्क चारणका को भी नुकसान पहुंचा है। इसके काफी सोलर पैनल भी डूब गए हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार चक्रवात ‘बिपारजॉय’ दक्षिण राजस्थान में एक ‘दबाव’ क्षेत्र में तब्दील हो गया है और रविवार को इसके तीव्र बने रहने तथा गुजरात, राजस्थान व मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में इसके कारण बारिश होने का अनुमान है।

सामान्य जनजीवन प्रभावित
आईएमडी के कहा है कि पिछले छह घंटे में दक्षिण राजस्थान के मध्य हिस्से और आसपास के क्षेत्रों में बना दबाव 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्व-उत्तरपूर्व की तरफ बढ़ गया और जोधपुर से करीब 40 किलोमीटर पूर्व-दक्षिणपूर्व में केंद्रित रहा। इसके पूर्व-उत्तरपूर्व की तरफ बढ़ते रहने और अगले 12 घंटे तक अपनी तीव्रता बरकरार रखने के आसार हैं। आईएमडी के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम को गुजरात तट से टकराने के बाद चक्रवात जब आगे बढ़ा और ‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’ से ‘दबाव’ क्षेत्र में तब्दील हो गया, तब उत्तरी गुजरात के बनासकांठा और पाटन के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ।

24 घंटे में 206 मिमी बारिश
‘स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर’ (एसईओसी) के मुताबिक 17 जून को शाम छह बजे समाप्त हुई 24 घंटे की अवधि में बनासकांठा के अमीरगढ़ तालुका में 206 मिलीमीटर, जबकि दांता और धानेरा तालुका में क्रमश: 168 और 164 मिलीमीटर बारिश हुई। वहीं, साबरकांठा जिले के पोसीना में इस अ‍वधि में 151 मिलीमीटर, जबकि बनासकांठा जिले के दंतीवाड़ा में 150 मिलीमीटर, पालनपुर में 136 मिलीमीटर, दीसा में 132 मिलीमीटर, देवदार में 101 मिलीमीटर और पाटन जिले के संतालपुर में 134 मिलीमीटर व राधनपुर में 125 मिलीमीटर पानी बरसा। इस बीच, बृहस्पतिवार को ‘बिपारजॉय’ के ‘अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान’ के रूप में जखौ बंदरगाह के पास टकराने के कारण कच्छ जिले में लगातार दो दिन तक बेहद भारी बारिश होने के बाद शनिवार को वहां वर्षा के स्तर में कमी दर्ज की गई।

आज भी बारिश का अनुमान
आईएमडी ने रविवार को उत्तरी गुजरात और दक्षिण-पश्चिम तथा उत्तर-पूर्व राजस्थान के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान लगाया है। वहीं,दक्षिण-पूर्व तथा उत्तर-पूर्व राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी वर्षा का पूर्वानुमान है। दक्षिण राजस्थान और आसपास के उत्तरी गुजरात के क्षेत्रों में रविवार शाम को 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिनके 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक बढ़ने के भी आसार हैं। ये हवाएं सोमवार सुबह तक पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों की ओर बढ़ जाएंगी। बारिश से निचले इलाकों में बाढ़ आ सकती है और कमजोर बुनियादी संरचनाओं को नुकसान पहुंच सकता है। चक्रवात ‘बिपारजॉय’ ने गुजरात के आठ तटीय जिलों को सबसे अधिक प्रभावित किया, लेकिन राज्य में किसी भी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। अधिकारियों ने चक्रवात के मद्देनजर एक लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया था।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...