15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यअसम में बाढ़ से 13 जिलों के 38 हजार लोग प्रभावित, खतरे...

असम में बाढ़ से 13 जिलों के 38 हजार लोग प्रभावित, खतरे का निशान पार कर गईं नदियां

Published on

गुवाहाटी

असम में आई बाढ़ से 13 जिलों और उपमंडलों के करीब 38,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस मामले में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि असम बाढ़ के दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए कुशल प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। इसमें खास तौर पर बेड, ऑक्सीजन और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता को लेकर एक ऑनलाइन डेटाबेस तैयार किया जाए। उन्होंने असम में मानसून के मौसम के दौरान बाढ़ प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा के लिए केंद्रीय और राज्य एजेंसियों के साथ बैठक भी की।

खतरे के निशान से ऊपर नदियां, लैंडस्लाइड से एक की मौत
असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। राज्य के विभिन्न इलाकों में नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) ने इसको लेकर रविवार सुबह के बुलेटिन जारी किया। इसमें कहा गया कि जोरहाट जिले के निमतिघाट में ब्रह्मपुत्र खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। वहीं, कामपुर (नागांव) में कोपिली और कामरूप जिले के पुथिमारी में भी नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं।सीडब्ल्यूसी के बुलेटिन के मुताबिक राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में ब्रह्मपुत्र सहित कई अन्य नदियां खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। पिछले कुछ दिनों से पूरे असम में लगातार बारिश हो रही है, जिसके कारण बाढ़ की पहली लहर ने बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित किया है। गुवाहाटी में भूस्खलन से एक व्यक्ति की मौत हुई है। हालांकि, बाढ़ के कारण राज्य में अब तक किसी की जान जाने की कोई सूचना नहीं है

स्वास्थ्य मंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की चर्चा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बाढ़ से जुड़े स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने असम में बाढ़ के प्रभावी प्रबंधन को सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय संस्थानों और राज्य सरकार की एजेंसियों की व्यवस्थाओं का आंकलन किया। मंडाविया ने बाढ़ और किसी भी अन्य आपात स्थिति के प्रभावी प्रबंधन के लिए केंद्र और राज्य के स्वास्थ्य संस्थानों के बीच मजबूत समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। खासतौर पर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में महत्वपूर्ण देखभाल उपकरण, ऑक्सीजन, अस्पताल के बिस्तर और स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता की तैयारी को लेकर मंडाविया ने तरजीह दी। उन्होंने वेक्टर-जनित और जल-जनित रोगों के बारे में निवारक स्वास्थ्य देखभाल और समुदायों के बीच अधिक जागरूकता पर जोर दिया।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...