15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यइंटेलिजेंस फेलियर… खुफिया जानकारी देने वालों की कमी, कश्मीर नहीं जम्मू बना...

इंटेलिजेंस फेलियर… खुफिया जानकारी देने वालों की कमी, कश्मीर नहीं जम्मू बना आतंकियों का नया एपीसेंटर

Published on

नई दिल्ली

जम्मू-कश्मीर में आतंकी घटनाएं होती रहती हैं, पड़ोसी पाकिस्तान की तरफ से साजिशें रची जाती हैं, उससे आतंकी बॉर्डर क्रॉस करते हैं और फिर दशहतगर्दी फैलाने का काम होता है। लेकिन पिछले कई सालों तक ट्रेंड ये चलता था कि हमले कश्मीर घाटी में होते थे, वहां के कई इलाके अशांत माने जाते थे। लेकिन अब पिछले कुछ समय में ये ट्रेंड टूटा है, जिस जम्मू को शांत माना जाता था, वहां पर अब आतंकियों की दस्तक हो गई है, हमले देखने को मिल रहे हैं और लोगों की मौत भी हो रही है।

टेक्नोलॉजी का सहारा ले रहे आतंकी
साल 2021 में कहने को जम्मू के तीन जिले- पुंछ, रजौरी और जम्मू में कम आतंकी घटनाएं हुई थीं, लेकिन वो ज्यादा खूनी रहीं। अब इसके कई कारण माने जा रहे हैं। आतंकी नई तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनको ट्रेस करना मुश्किल हो रहा है और लगातार उनकी मूवमेंट चेंज होती रहती है। इस बारे में एक अधिकारी कहते हैं कि जो हमले कर रहे हैं, वो खुद के फोन इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। लोकल लोगों से उनके फोन लिए जाते हैं और फिर पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से बात होती है। ये लोग टेलीग्राम जैसी ऐप के जरिए बात करते हैं, इस वजह से इनकी लोकेशन ट्रेस करना मुश्किल रहता है।

इनफॉर्मर्स हो रहे कम, नहीं मिल रही सारी जानकारी
अब कारण जो भी रहे, इंटेलिजेंस फेलियर तो हो रहा है, इसी वजह से हमले भी हो रहे हैं। एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर कहते हैं कि ह्यूमन इंटेलिजेंस कमजोर होती जा रही है। किसी भी काउंटर इनसरजेंसी ऑपरेशन में ये बहुत जरूरी रहता है। जोर देकर कहा गया है कि पहले जो इनफॉर्मर्स आतंकियों की लोकेशन बता दिया करते थे, अब वो मिसिंग हो गए हैं। आतंकी तो अभी भी जंगलों में आते हैं, अपनी जरूरतों के लिए कई लोगों से संपर्क करते हैं, लेकिन उनकी गतिविधियों पर जो इनफॉर्मर नजर रख सकते हैं, उनकी कमी हो गई है।

चीन के साथ विवाद, सेना की जम्मू से शिफ्टिंग
पुलिस महकमे की तरफ से एक और जानकारी दी जाती है। ऐसा कहा जा रहा है कि कुछ नए अधिकारी जिनकी पोस्टिंग होती भी है, उनका इनफॉर्मर नेटवर्क काफी कमजोर है, वो अपने इलाके में ज्यादा मेहनत नहीं कर रहे, थोड़ी लापरवाही नजर आ रही है। वैसे एक और चिंता की बात सामने आई है, जिस समय भारत का चीन के साथ सीमा विवाद चल रहा था, जमीन पर तनाव की स्थिति थी, तब जम्मू से ही राष्ट्रीय राइफल्स के कई जवानों को वहां भेज दिया गया था, यानी कि जम्मू में सेना की तैनाती कुछ कम हुई थी।

सेना का क्या मानना है, स्थिति कैसी है?
जानकार मानते हैं कि ये वो समय था जब कश्मीर घाटी में पुलिस और आर्मी का ऑपरेशन ऑल आउट पूरे जोरों पर था, कई आतंकियों का सफाया किया जा चुका था। ऐसे में उन्हें नए ठिकानों की जरूरत थी। हो सकता है उस समय ही कई आतंकियों ने अपना बेस कश्मीर से शिफ्ट कर जम्मू कर लिया होगा। अब आंकड़े तो कई है, तर्क भी दिए जा रहे हैं, लेकिन सेना का मानना है कि आतंकी सिर्फ राजोरी और पुंछ के इलाकों में अपनी पैठ जमा पाई है, पूरे जम्मू में उनकी स्थिति कमजोर है। उनके कई प्रयास इसी वजह से लगातार फेल हो रहे हैं।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...