15.6 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्य‘कुछ ऐसे लोग हैं जो दूसरों के बाप चुरा लेते हैं’, आदित्य...

‘कुछ ऐसे लोग हैं जो दूसरों के बाप चुरा लेते हैं’, आदित्य ठाकरे का एकनाथ शिंदे पर जोरदार हमला

Published on

मुंबई

महाराष्ट्र में चल रही सियासी लड़ाई के बीत राज्य के पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे ने रविवार को एकनाथ शिंदे सरकार पर जोरदार हमला बोला है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि राज्य में कुछ ऐसे लोग हैं जो दूसरों के बाप चुरा लेते हैं। उन्होंने कहा कि ये लोग दूसरे लोगों के पिताओं के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करके अपने राजनीतिक करियर को आगे बढ़ाते हैं। जब एक साल पहले विश्वासघात हुआ था तो मेरे पिता की फोटो और नाम चुराने का प्रयास किया गया था।

राक्षसी महत्वाकांक्षा के लिए सरकार गिराई: आदित्य ठाकरे
उद्धव गुट के नेता ने एकनाथ शिंदे पर निशाना साधते हुए कहा कि खुद की राक्षसी महत्वांकाक्षा के लिए सरकार गिराई गयी। उद्योगपति कहते हैं कि अब महारष्ट्र में कैसे जाएं। बीते कुछ 25 वर्ष में हमने मुंबई महापालिका के लिए क्या किया। उन्होंने कहा कि आज मैं इस गद्दार गैंग से कहता हूं कि बीते एक साल में उन्होंने क्या किया और हमने क्या किया? आदित्य ने आगे कहा कि आज मैं चुनौती देना चाहता हूं कि जो काम हमने मुंबई के लिए किए हैं वो किसी और शहर में नहीं हुए होंगे।‘

मुझे पेंग्विन कहकर ट्रोल किया जाता है’
आदित्य ठाकरे ने वीर जीजा माता भोसले प्राणी संग्रहालय को देश का सबसे बेहतर प्राणी संग्रहालय बताते हुए पेंग्विन का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मुझे पेंग्विन कह कर ट्रोल किया जाता है, लेकिन पेंग्विन जैसा कौन चलता है? आदित्य ने कहा मुझे मालूम नहीं। (उनका इशारा देवेंद्र फडणवीस की तरफ था) ठाकरे ने आगे कहा कि जब मैं पर्यटन मंत्री था तो कई मंदिर और रास्तों के निर्माण के लिए पैसे दिए। कोस्टल रोड, एमटीएचएल जैसी बड़ी परियोजनाएं जल्द ही पूरी होंगी, लेकिन उनका उद्घाटन हम ही करेंगे। इस बात का भरोसा मैं सभी लोगों को दिलाना चाहता हूं। महाराष्ट्र के पूर्व पर्यावरण मंत्री ने कहा कि आरे का जंगल बचाने का काम हमने किया।

आदित्य ठाकरे ने कहा कि 20 जून को विश्व खोखा दिवस है। उन्होंने कहा कि इसको नेशनल खोखा दिवस मत कहो, यह विश्व खोखा दिवस है, क्योंकि 33 देशों ने इसे मनाया है। आदित्य ने कहा कि देश के टॉप तीन मुख्यमंत्रियों में उद्धव ठाकरे का नाम आया था। विदेश में जब हम गए थे तब भी वहां लोग पूछते थे कि आपकी सरकार फिर से कब आ रही है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि मुंबई में शिवसेना द्वारा किए गए कामों को दिखाया जा रहा है।

‘एकनाथ शिंदे रोते हुए मेरे घर आए थे’
इससे पहले अप्रैल, 2023 को आदित्य ठाकरे ने दावा किया था कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जून 2022 में पार्टी से बगावत करने से पहले उनके घर आए थे। शिंदे ने रोते हुए कहा था कि अगर बीजेपी में शामिल नहीं हुए तो केंद्रीय एजेंसी उन्हें गिरफ्तार कर लेंगी। आदित्य ठाकरे के बयान पर सीएम शिंदे ने पलटवार किया था। उन्होंने आदित्य ठाकरे की उम्र को लेकर तंज कसा था।

Latest articles

BHEL Results 2026: शुद्ध लाभ में 155% उछाल, शेयर में 10% से ज्यादा तेजी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited...

आवागमन होगा सुलभ : राज्य मंत्री गौर

8 करोड़ की सीसी रोड का किया भूमिपूजन भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री...

15 साल बाद सत्ता से ममता की विदाई, बंगाल में बीजेपी की विजय, सीटें 190 पार

कूच बिहार में झड़प-लाठीचार्ज, जमुरिया में आगजनी, ममता के घर के बाहर जय श्रीराम...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...